For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: रोहित की गैरमौजूदगी में हरभजन सिंह ने चुनी टेस्ट में भारतीय ओपनिंग जोड़ी

नई दिल्ली: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई एकदिवसीय श्रृंखला में क्लीन स्वीप झेलना पड़ा। इस फजीहत के बाद भारतीय टीम अब ब्लैककैप के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कमर कस रहे हैं।

इसी बीच पूर्व खिलाड़ियों के बीच एक छोटी सी बहस चल रही है कि किस खिलाड़ी को लंबे प्रारूप में मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए। क्योंकि रोहित शर्मा चोटिल हैं और भारत के सामने वनडे की तरह से टेस्ट में भी ओपनिंग को लेकर पेशोपश की स्थिति बनी हुई है।

शुबमन गिल की शानदार फार्म-

शुबमन गिल की शानदार फार्म-

इसलिए, पृथ्वी शॉ जैसे युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज को रोहित के बदले में बुलाया गया। ऐसे में मामला यह हो गया है कि कौन सा खिलाड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम के लिए ओपनिंग करेगा।

एक तरफ शुबमन गिल बल्ले के साथ शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ भारत ए के लिए पहले अनौपचारिक टेस्ट में 83 और 204 * रन बनाए और उसके बाद अगले मैच में ओपनर के रूप में अपना शतक बनाया। इसके अलावा, वह टेस्ट टीम का हिस्सा है।

ICC Rankings: जसप्रीत बुमराह को बड़ा झटका, ODI रैंकिंग में नंबर 1 जगह गंवाई

मयंक के साथ कौन करेगा ओपनिंग-

मयंक के साथ कौन करेगा ओपनिंग-

इस बीच, पृथ्वी शॉ ने एकदिवसीय श्रृंखला में अच्छे प्रदर्शन के संकेत जरूर दिए। इसलिए, दोनों खिलाड़ी रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में सलामी बल्लेबाज की जगह हासिल करने के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

एक साक्षात्कार में, पूर्व भारतीय स्पिनर, हरभजन सिंह ने कहा कि शुभमन गिल लंबे समय तक एक मैच खेले बिना सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम का हिस्सा रहे हैं। इसलिए, उन्हें ब्लैककैप के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला में अपना मौका मिलना चाहिए-

"शुभमन को अपना मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह बिना कोई टेस्ट मैच खेले कुछ समय के लिए टीम (रिजर्व ओपनर के रूप में) का हिस्सा रहे हैं।" हरभजन सिंह ने इंडिया टुडे को कहा।

उन्होंने आगे कहा- वह जहां भी खेल रहा है वहां काफी रन बना रहा है इसलिए मुझे लगता है कि मयंक और शुबमन को पहले मैच में शुरुआत करनी चाहिए।

21 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू

21 फरवरी से टेस्ट सीरीज शुरू

इसी बीच भारत के पूर्व विकेटकीपर दीप दासगुप्ता ने हरभजन सिंह ने अपनी अलग राय दी है। उन्होंने पृथ्वी शॉ को लेने की वकालत करते हुए कहा-

"मैं अच्छे से समझता हूं कि शुबमन अच्छी फार्म में हैं लेकिन ये पृथ्वी शॉ हैं जिन्होंने मयंक से भी पहले डेब्यू किया था।"

दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 21 फरवरी से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में आयोजित किया जाना है।

Story first published: Wednesday, February 12, 2020, 16:42 [IST]
Other articles published on Feb 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+