For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खराब फार्म में 'अच्छे लोगों' पर फूटा कोहली का गुस्सा, विलियमसन के खिलाफ भी दिखा ये बर्ताव

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से ऐसा माना जाता है कि विराट कोहली अपने विपक्षियों के प्रति अब बेहद उदार हो गए हैं। खासकर जब से उन्होंने विश्व कप में भारतीय दर्शकों को स्टीव स्मिथ के साथ अच्छा बर्ताव करने के लिए समझाया था तब से कोहली की एक अच्छी इमेज उभरकर सामने आई है। इतना ही नहीं, कोहली को आईसीसी ने इसके लिए खेल भावना अवॉर्ड भी दिया था।

जब कोहली T20I श्रृंखला के पहले न्यूजीलैंड में उतरने के बाद, कोहली ने किवियों को भी 'अच्छे लोग' करार दिया था। ऐसे अच्छे लोग जिनको कोई बुरा नहीं कह सकता या फिर गाली गलौज करने का नहीं सोच सकता। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों को लगने लगा था कि 31 साल के कोहली ज्यादा ही भावुक हो चुके हैं और यह व्यक्ति मैदान पर प्रतिस्पर्धी नहीं हो सकता है।

'अच्छे लोगों' के साथ बदला बर्ताव

'अच्छे लोगों' के साथ बदला बर्ताव

लेकिन कोहली ने लोगों की सोच को एक ही सीरीज में अपने बर्ताव के साथ पलटकर रख दिया। खास बात यह है कि कोहली की फार्म के साथ उनकी सोच में भी आया अंतर साफ देखा जा सकता है। विशेषकर टेस्ट श्रृंखला में उनकी बल्लेबाजी में असफलता भी उनकी आदत में तत्कालीन बदलाव लेकर आई है।

IND vs NZ: 'पता ही नहीं चला कब लपक लिया'- जबरदस्त कैच के बाद जडेजा का खुलासा

विराट कोहली को टी -20 सीरीज के दौरान अपने समकक्ष केन विलियमसन के साथ एक दोस्ताना बातचीत करते देखा गया था।

शब्दों की गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए

शब्दों की गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए

हालांकि अब लगता है कि वनडे सीरीज हारकर टेस्ट सीरीज भी गंवाने के मुहाने पर खड़े कोहली का धैर्य अब जवाब दे चुका है। कोहली क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों पर शब्दों की गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए।

उमेश यादव ने दिन के शुरुआत में टॉम ब्लंडेल को जैसे ही आउट किया कोहली जोश में आ गए और उनकी शारीरिक भाषा भी अधिक आक्रामक दिख रही थी। इसी बीच जसप्रीत बुमराह को केन विलियमसन का भी विकेट मिल गया और विराट कोहली ने विकेट का जश्न मनाते हुए विलियमसन को छींटाकशी करने वाले शब्द भी कहे।

विलियमसन को ऐसे भेजा पवेलियन-

बुमराह की गेंद पर पंत ने कोहली का कैच लपका था। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह खेल के संदर्भ में बहुत बड़ा विकेट था।

इतना ही कोहली इससे पहले कीवी दर्शकों पर भी बरसते हुए दिखाई दिए और उनके साथ भी अपने जोशीले अंदाज में गाली-गलौच की। दरअसल हुआ यह कि कीवी दर्शक भी दूसरे दिन की शुरुआत से ही कोहली का ध्यान लगातार भटकाते हुए दिखाई दिए और कोहली के पास पलटवार करने का मौका तब आया जब भारत को कीवी बल्लेबाजों के विकेट मिले।

दूसरी पारी में भी फेल हुए कप्तान-

इस दौरान कोहली की कुछ प्रतिक्रिया वाले शब्द रिकॉर्ड भी हो गए है और अगर उनको ज्यादा अभद्र पाया जाता है तो आईसीसी कोहली पर जुर्माना भी ठोक सकता है।

इसी बीच भारतीय कप्तान का बल्ले दूसरी पारी में भी खामोश रहा जब वे 14 रन बनाकर आउट हुए। इस बार उनको ग्रेंडहोम ने पगबाधा आउट किया। कोहली मैच की पहली पारी में भी पगबाधा ही आउट हुए थे।

भारत के सामने तीसरा दिन निर्णायक

भारत के सामने तीसरा दिन निर्णायक

भारत ने इस मुकाबले की पहली पारी में 242 रन बनाए जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 235 रनों पर आउट हो गई थी लेकिन दूसरी पारी में भी भारतीय टीम की हालत खस्ता ही दिखाई दे रही है क्योंकि उसके 6 विकेट मात्र 90 रनों पर गिर चुके हैं और दूसरा दिन का समाप्त हो चुका है। इस समय भारत के पास केवल 97 रनों की लीड है।

IND vs NZ: दूसरे दिन स्टंप तक 97 रनों की बढ़त के साथ भारत ने गंवाए 6 विकेट

मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम हनुमा विहारी, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की बैटिंग पर बहुत आश्रित होगी और कोशिश करेगी की न्यूजीलैंड को कम से कम 200 रनों का लक्ष्य दिया जाए।

Story first published: Sunday, March 1, 2020, 12:51 [IST]
Other articles published on Mar 1, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+