For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC नॉक-आउट मुकाबलों के चैम्पियन विराट कोहली कर गए WTC फाइनल में निराश

साउथैम्पटनः भारत के कप्तान विराट कोहली से टीम इंडिया को बहुत उम्मीदें थी लेकिन वह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अंतिम दिन केवल 13 रन बनाकर चलते बने और इसी के साथ विराट कोहली का लगातार खराब प्रदर्शन करने का सिलसिला जारी है। हालांकि इस मैच की पहली पारी में विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली थी लेकिन वे तब भी ऐसे मौके पर आउट हुए जब टीम को अच्छी पारी की दरकार थी।

यह बात तो लंबे समय से चली आ रही है कि विराट कोहली ने अब शतक बनाना बंद कर दिया है लेकिन वे 30-40 रन भी बहुत बार आउट हो जाते हैं भारत ने इस मुकाबले में पांचवें दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट खोए थे और रिजर्व डे के दिन पहले ही सत्र में जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए जिसमें विराट कोहली में चेतेश्वर पुजारा जैसे मुख्य बल्लेबाज शामिल है।

इस दौरान काइन जैमिसन भारतीय बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं और टीम इंडिया उनको किसी देवता की तरह से खेल रही है जिसके पास ऐसा ब्रह्मास्त्र है कि कोई काट ही नहीं हो सकती। उन्होंने ही रिजर्व डे के दिन शुरुआती दोनों विकेट लिए जबकि पहली पारी में भी 5 विकेट लिए थे।

निश्चित तौर पर आईसीसी के इस टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में विराट कोहली ने बल्ले से मन मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया है क्योंकि वह शुरुआत हासिल कर चुके थे तो उनका दायित्व बनता था एक महान बल्लेबाज की साख पर खरा उतरें और कप्तानी पारी खेलें लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

हालांकि विराट कोहली के आंकड़े आईसीसी के नॉकआउट मुकाबलों में काफी अच्छे रहे हैं। आपको यह जानकर सुखद आश्चर्य हो सकता है कि विराट कोहली ने आईसीसी के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों में सर्वाधिक रन बनाए हैं। विराट कोहली ने आईसीसी के इन दो महत्वपूर्ण मुकाबलों में सर्वाधिक 535 रन बनाए हैं। नंबर दो पर श्रीलंका के सुकुमार बल्लेबाज कुमार संगकारा है जिन्होंने 531 रन बनाए हैं जबकि नंबर 3 पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग है जिन्होंने 509 रन आईसीसी के फाइनल व सेमीफाइनल मुकाबलों में बनाए हैं।

Story first published: Wednesday, June 23, 2021, 16:18 [IST]
Other articles published on Jun 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+