For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

चोटिल केएल राहुल की जगह सूर्यकुमार यादव को मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह

नई दिल्लीः केएल राहुल की मसल्स में खिंचाव के चलते सूर्यकुमार यादव को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में जगह मिल गई है। इससे पहले सूर्यकुमार को टेस्ट टीम में शामिल होने के कारणों पर स्पष्टता नहीं मिल पाई थी। केएल राहुल हाल में ही सम्पन्न हुई टी20 सीरीज के दौरान उप कप्तान की भूमिका के साथ बतौर बल्लेबाज भी शानदार थे। टेस्ट सीरीज में उनको देखना शानदार होता लेकिन अब यह बाकी ओपनिंग बल्लेबाजों के लिए अच्छा मौका होगा।

इस सीरीज में रोहित शर्मा को आराम दिया गया है, जबकि अंजिक्य रहाणे को शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल से ही ओपनर के तौर पर काम चलाना पड़ेगा। भारतीय टीम ने रोहित की अगुवाई में 3-0 से कीवियों का सूपड़ा साफ कर दिया गया था।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज वर्ल्ड चैम्पियनशिप का हिस्सा है जो 2021-23 की साइकिल का हिस्सा है। इस साल जून के महीने में दो टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में एक दूसरे को देखा था लेकिन कीवी टेस्ट यहां पर विजेता बनकर उभरी क्योंकि भारत की 8 विकेट से हार हुई थी।

अब भारत अजिंक्य रहाणे की कमान में खेलेगा और विराट कोहली की वापसी केवल दूसरे मुकाबले में होगी। कोहली फिलहाल रेस्ट कर रहे हैं। अब रोहित शर्मा रेस्ट करेंगे। भारतीय टीम अगला दौरा साउथ अफ्रीका का करेगी जहां पर रोहित और कोहली के साथ खेलने की पूरी उम्मीदें हैं। भारतीय टीम पहले ए दौरा करेगी और यहां पर शार्दुल ठाकुर को भी जगह दी गई है।

टीम इस प्रकार है- अजिंक्य रहाणे (कप्तान), चेतेश्वर पुजारा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, जयंत यादव, इशांत शर्मा, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

Story first published: Tuesday, November 23, 2021, 17:20 [IST]
Other articles published on Nov 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+