For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 49वीं पारी में शानदार बॉलिंग के साथ बुमराह ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में जसप्रीत बुमराह की तीसरे टी20 में काफी आलोचना हुई थी। उस मैच में उन्होंने ना केवल काफी ज्यादा रन दिए थे बल्कि सुपर ओवर में भी 17 रन खर्च करके भारत की जीत को दूर कर दिया था। हालांकि भारत वह मैच रोहित की वजह से जीत गया।

लेकिन उसके बाद अगले मैच में बुमराह एक बार फिर से अपने रंग में दिखाई दिए जब उन्होंने ना केवल काफी कंजूसी से गेंदबाजी की बल्कि एक बार फिर से सुपर ओवर में पहुंच गए इस मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी की। जबकि सीरीज के आखिरी मुकाबले में बुमराह पूरी लय में नजर आए और मैन ऑफ द मैच भी साबित हुए।

अंतिम टी20 में बुमराह की शानदार बॉलिंग

अंतिम टी20 में बुमराह की शानदार बॉलिंग

बुमराह के दोनों सुपर ओवर अलग-अलग वजहों से भारत को जीत दिलाने वाले साबित हुए। इससे पहले सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में भी बुमराह कसे हुए नजर आए थे और सटीकता से गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि यह सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला था जिसमें बुमराह ने ना केवल जबरदस्त गेंदबाजी की बल्कि मेडन ओवर फेंकने के मामले में भी विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

T20I में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर

T20I में फेंके सबसे ज्यादा मेडन ओवर

इस मैच के साथ ही बुमराह दुनिया में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल मेडन ओवर फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने केवल 49 पारियों में 7 मेडन ओवर फेंक दिए हैं जो किसी भी गेंदबाज से ज्यादा हैं। बुमराह से पहले श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा के नाम यह रिकॉर्ड था जिन्होंने 58 पारियों में 6 मेडन ओवर किए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हरभजन सिंह हैं जिन्होंने 27 पारियों में 5 मेडन ओवर किए थे। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि तब टी20 क्रिकेट इतनी अति आक्रामक मानसिकता से नहीं खेला जाता था।

IND vs NZ: एक ही सीरीज में केएल राहुल ने तोड़ दिए कोहली के दो बड़े रिकॉर्ड

बुमराह ने बताया क्यों हैं टी20 के बॉस

बुमराह ने बताया क्यों हैं टी20 के बॉस

इस लिस्ट में 5वें नंबर पर ट्रेंट जॉनसन हैं जिन्होंने 28 पारियों में 5 ओवर मेडन किए थे। अंजाता मेंडिस ने 39 पारियों में 5 ओवर मेडन किए थे। बुमराह ने 4 ओवरों में केवल 12 रन देकर 3 विकेट लिए और उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कीवियों को जीत के लिए 164 रनों का लक्ष्य दिया था।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 17:29 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+