IND vs NZ: दूसरे टेस्ट में 36 रन बनाते ही गावस्कर-पुजारा से 'तेज' बन जाएंगे मयंक
नई दिल्ली: भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल शनिवार को क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल में दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान में उतरने के बाद नई उपलब्धि जोड़ने की स्थिति में हैं।
विराट कोहली और उनकी टीम वर्तमान में वेलिंगटन में 10 विकेट की हार के बाद दो मैचों की श्रृंखला 0-1 से पीछे हैं। ऐसे में मयंक ही वह बल्लेबाज थे जो पहले टेस्ट में भारत के सर्वश्रेष्ठ बैटिंग खिलाड़ी थे।
मयंक अब चेतेश्वर पुजारा और सुनील गावस्कर को एक एलिट टेस्ट सूची में पीछे करने के कगार पर है। वह सबसे तेज 1000 टेस्ट रन पूरे करने वाले दूसरे भारतीय बनने से सिर्फ 36 रन दूर हैं।
इस मामले में पूर्व सलामी बल्लेबाज विनोद कांबली शीर्ष स्थान पर हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ 14 पारियों में यह मुकाम हासिल किया। पुजारा और गावस्कर ने अपनी 18वीं और 21वीं पारी में 1000 रन बनाए थे। अगर मयंक अगले टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं, तो वह 16 वीं या 17 वीं पारी में ऐसा करेंगे।
भारत को उम्मीद होगी कि मयंक अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखे और क्राइस्टचर्च में भारत को एक और अच्छी शुरुआत प्रदान करे। 35 और 59 के स्कोर के साथ मयंक ने पहले मैच में भी बैटिंग तब की थी जब बाकी दिग्गज धराशाई हो गए थे।
वेलिंगटन में अपनी भारी हार के बावजूद, मुख्य कोच रवि शास्त्री दूसरे टेस्ट से आगे रहे और कहा कि उन्हें अपनी गलतियों से सीखने और आगामी प्रतियोगिता में स्पष्ट मानसिकता के साथ खेलने की जरूरत है।
बता दें कि दूसरे टेस्ट से पहले शास्त्री ने पृथ्वी शॉ को फिट घोषित किया है। लेकिन भारत के लिए सबसे चिंता की बात ईशांत शर्मा की पुरानी टखने की चोट के दोबारा उभरकर आने की है जिसके कारण ईशांत का अब दूसरे मैच में ना खेलना लगभग तय हो चुका है। उनके स्थान पर उमेश यादव को जगह मिलने के चांस हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
