For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'दुनिया का सर्वेश्रेष्ठ तेज गेंदबाज': अख्तर ने की भारत की इस खोज की तारीफ

नई दिल्ली: पिछले एक दो सालों से भारतीय तेज गेंदबाजों को सर्वश्रेष्ठ करार दिया जाना कोई नई बात नहीं है। यह भारतीय क्रिकेट में एक नई बात है जिसका टीम इंडिया बखूबी लुत्फ भी उठा रही है और जब यह तारीफ पाकिस्तान के एक पूर्व तेज गेंदबाज की ओर से की जाती है जिसने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे तेज 161.3 किमी / घंटा की गति का रिकॉर्ड बनाया था तो मामला और भी खास हो जाता है।

कौन है शोएब का बेस्ट तेज गेंदबाज-

कौन है शोएब का बेस्ट तेज गेंदबाज-

रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर ने भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को‘दुनिया का सबसे अच्छा तेज गेंदबाज' करार दिया है। शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी 20 आई के आखिरी ओवर में कमाल किया था। इस ओवर में 9 रन चाहिए थे और शुरुआत में ही 6 रन खाने के बाद शमी ने अगली गेंद से अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया और खतरनाक रन बनाने वाले विलियमसन के बाद अंतिम गेंद पर रॉस टेलर को भी बोल्ड करके मैच को सुपर ओवर में पहुंचा दिया जिसकी अगली कहानी रोहित शर्मा के दो छक्कों ने लिखी।

साड़ी पहने वायरल हुई शमी की बिटिया की क्यूट तस्वीर, गेंदबाज ने कही ये बात

मोहम्मद शमी के कायल हुए शोएब अख्तर

मोहम्मद शमी के कायल हुए शोएब अख्तर

"जब टेलर ने शमी को पहली गेंद पर छक्का लगाया, तो मुझे लगा कि मैच खत्म हो गया है लेकिन शमी का अनुभव खेल में आया। उन्होंने महसूस किया कि ओस थोड़ी बहुत मौजूद थी जो गेंद को स्किड करने में मदद करेगी अगर वह लंबाई पर लेंथ रखते हैं, "अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा।

शमी ने विलियमसन का विकेट हासिल करने के लिए शॉर्ट और वाइड गेंदबाज़ी की और फिर इसी तरह की डिलीवरी को नए बल्लेबाज टिम सेफर्ट के खिलाफ इस्तेमाल किया, जिससे कीपर-बल्लेबाज कोई संपर्क करने में नाकाम रहे। इसके बाद किसी तरह स्ट्राइक टेलर आए जो बोल्ड हो गए।

वो बात जो बनाती है शमी को करंट बेस्ट-

वो बात जो बनाती है शमी को करंट बेस्ट-

"टेलर ने मेरे आखिरी मैच में मिडविकेट पर मुझे बहुत मारा था लेकिन दुर्भाग्य से उन्होंने आखिरी गेंद पर अपने स्टंप पर उसी शॉट को खींच लिया। लेकिन शमी को श्रेय जाता है, "अख्तर ने आगे कहा।

संजय मांजरेकर ने दी बुमराह को गेंदबाजी पर एक सलाह, फिर हो गए ट्रोल

शमी की लंबाई में बदलाव लाने की क्षमता और दबाव की स्थिति में सोचने की उनकी ताकत को श्रेय देते हुए, अख्तर ने शमी को भारत की खोज और वर्तमान में दुनिया का सबसे अच्छा तेज गेंदबाज करार दिया।

"शमी एक बहुत ही चतुर गेंदबाज है। वह भारत की खोज हैं और वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज हैं। आप उसे जिस भी स्थिति में रखते हैं, वह हमेशा शानदार देता है, चाहे वह विश्व कप हो या न्यूजीलैंड में टी 20, वह बहुत ही स्मार्ट तेज गेंदबाज है। जब उन्हें पता चला कि यॉर्कर काम नहीं कर रहे हैं, तो उन्होंने तुरंत लंबी गेंदों और बाउंसरों पर स्विच किया, "अख्तर ने समझाया

'कीवियों की आंखों में हार का दर्द दिखा'

'कीवियों की आंखों में हार का दर्द दिखा'

इस तरह से न्यूजीलैंड की टीम एक और मैच सुपर ओवर में हार गई। जिस पर अख्तर ने कहा-

"मुझे न्यूजीलैंड के लिए बुरा लग रहा है। विश्व कप की सारी यादें ताजा हो गईं। अख्तर ने कहा कि आप उनकी आंखों में दर्द महसूस कर सकते हैं।"

बता दें कि कीवियों ने विश्व कप फाइनल भी सुपर ओवर में गंवाया था और अब भारत के खिलाफ अपनी जमीन पर पहली बार टी20 सीरीज भी इसी अंदाज में गंवा दी।

आप इस वीडियो को यहां पर क्लिक करके देख सकते हैं

Story first published: Friday, January 31, 2020, 10:42 [IST]
Other articles published on Jan 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+