For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: कोच रवि शास्त्री ने दूसरे टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ को बताया फिट

नई दिल्ली: क्राइस्टचर्च में होने जा रहे दूसरे टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है और पैरी की सूजन के कारण अभ्यास सत्र से बाहर हो जाने वाले पृथ्वी शॉ को दूसरे टेस्ट में फिट घोषित कर दिया है।

यह जानकारी मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच रवि शास्त्री ने दी है। उन्होंने कहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए पृथ्वी शॉ फिट हैं।

बता दें कि सलामी बल्लेबाज शॉ मैदान में मौजूद थे, लेकिन शनिवार (29 फरवरी) से शुरू होने वाले न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले नेट्स पर बल्लेबाजी नहीं कर सके। न्यूजीलैंड ने बेसिन रिजर्व में पहला टेस्ट जीता था, न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से यह मुकाबला जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली थी और भारत के लिए क्राइस्टचर्च में यहां श्रृंखला बराबर करना होगी।

भारतीय टीम प्रबंधन ने हालांकि विश्वास व्यक्त किया कि शॉ हगले ओवल में दूसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जहां वेलिंगटन की तुलना में गेंद ज्यादा बेहतर तरीके से बल्ले पर आने की उम्मीद है। वेलिंगटन की सतह पर, भारतीय बल्लेबाजों ने महसूस किया, वह बहुत नरम था और गेंद रुककर बल्ले पर आ रही थी जिससे स्ट्रोक-प्ले कठिन काम बन गया। भारत दोनों पारियों में 200 के पार नहीं जा सका।

शनिवार (29 फरवरी) को शॉ की पारी नहीं खोल पाने की स्थिति में, प्रबंधन ने कहा कि उनके पास शुबमन गिल के रूप में एक बैक-अप विकल्प है, जो पिछले महीने भारत के न्यूजीलैंड दौरे के बाद से अच्छी फॉर्म में हैं। गिल ने गुरुवार (27 फरवरी) को नेट्स पर काफी समय तक बल्लेबाजी की, मुख्य रूप से तेज गेंदबाजी और शॉर्ट पिच गेंदबाजी का मुकाबला करने की तैयारी की।

Story first published: Friday, February 28, 2020, 11:47 [IST]
Other articles published on Feb 28, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+