IND vs NZ: बुमराह की बॉलिंग पर बोले शेन बॉन्ड, क्या टेस्ट में दिखा पाएंगे कमाल
नई दिल्ली: जसप्रीत बुमराह हाल के दिनों में टेस्ट क्रिकेट में भारत के चर्चित बॉलिंग अटैक में रहे हैं। इस पेसर ने दो साल पहले पदार्पण करने के बाद से लंबे प्रारूप में 12 मैच खेले हैं और ये सभी विदेशी धरती पर रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में खेले गए मैचों में कुल 62 विकेट लिए हैं।
और अब 26-वर्षीय गेंदबाज एक और विदेशी धरती पर खेलने के लिए तैयार है और यह न्यूजीलैंड है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में बिना किसी विकेट के साथ बुमराह ने जो प्रदर्शन किया था उससे भारतीय प्रशंसक को चिंता जरूर है कि यह गेंदबाज चोट के बाद वापसी में अपनी लय से कहीं भटक तो नहीं रहा है लेकिन पूर्व कीवी लीजेंड शेन बॉन्ड को ऐसा बिल्कुल नहीं लगता है।

बुमराह पर बोले बॉन्ड
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा जैसे दिग्गजों के बीच भारत का पेस अटैक मजबूत होगा, जबकि उमेश यादव और नवदीप सैनी रिजर्व बेंच में हैं। बांड ने बुमराह पर बात करते हुए कहा-
"जब आपको जसप्रीत जैसा गेंदबाज मिलता तो उम्मीदों बढ़ती ही हैं। मुझे लगता है कि न्यूजीलैंड ने उसे अच्छी तरह से खेला है और उसे एक खतरे के रूप में पहचाना है। उन्होंने परंपरागत अंदाज में बुमराह को खेला है और जाहिर तौर पर (नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर) के आसपास कुछ अनुभवहीनता थी।" 44 वर्षीय बांड के नाम 259 अंतर्राष्ट्रीय विकेट हैं और उन्होंने इंडियाटुडे के हवाले से यह बात कही।

टेस्ट में दिखेगा बुमराह का 'बड़ा प्रभाव'-
"सभी टीमें अब बुमराह को जोखिम के रूप में पहचानेंगी और बाकी गेंदबाजों पर अटैक करेंगी। यहां गेंदबाजी करना आसान नहीं है क्योंकि विकेट सपाट हैं। "
बॉन्ड ने कहा कि उन्हें नहीं लगा कि बुमराह की गेंदबाजी उस वनडे सीरीज के दौरान खराब थी। उन्होंने कहा कि कोई भी केवल कोशिश कर सकता है।
अख्तर ने अलापा पुराना राग, कहा- बेहद जरूरी है इंडो-पाक क्रिकेट, वजह भी बताई
बॉन्ड ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बुमराह के 'बड़े प्रभाव' की भविष्यवाणी की है। "जब आप वापसी करते हैं तो खांचे में ढलना हमेशा मुश्किल होता है। "

'वनडे के प्रदर्शन से बुमराह पर टेस्ट में फर्क नहीं पड़ेगा'
बता दें कि शेन बॉन्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कोचिंग स्टाफ का हिस्सा हैं और इसी फ्रेंचाइजी से बुमराह भी खेलते हैं।
उन्होंने कहा- 'न्यूजीलैंड ने हालांकि सीमित ओवरों में उसे अच्छी तरह से खेला, लेकिन जसप्रीत का टेस्ट श्रृंखला पर व्यापक प्रभाव पड़ेगा। मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है, "उन्होंने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
