
अय्यर बेजोड़, तोड़ा चैपल का रिकॉर्ड
अय्यर के पास अब एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ 50+ स्कोर का रिकॉर्ड है। दाएं हाथ के खिलाड़ी के पास वनडे की 16 पारियों में नौ बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर हैं और उनका पारी खेलने के हिसाब से अर्धशतक लगाने का प्रतिशत 56.25 है। इससे पहले, यह रिकॉर्ड चैपल के नाम था, जिनके नाम 16 पारियों में आठ 50+ स्कोर थे। इस तरह से चैपल का प्रतिशत 50 था। यह आंकड़ा उन बल्लेबाजों का है जिन्होंने कम से 10 एकदिवसीय इंटरनेशनल पारियां खेली हैं।

50 या उससे ज्यादा स्कोर में ऐसे बनाया रिकॉर्ड
50+ अंकों का उच्चतम प्रतिशत (न्यूनतम 10 पारी)
56.2 (9/16): श्रेयस अय्यर (IND)
50.0 (8/16): इयान चैपल (AUS)
50.0 (5/10): अकीब इलियास (OMN)
44.5 (8/18): अंशुमान रथ (HK)
43.7 (7/16): रासी वैन डेर ड्यूसेन (SA)
21 साल बाद ऐसा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने केएल राहुल

अय्यर-राहुल ने फिर की शतकीय साझेदारी
भारत ने अतीत में नंबर 4 पर एक स्थायी बल्लेबाज की खोज में काफी प्रयोग किए जिनमें हाल के दिनों में एमएस धोनी, ऋषभ पंत, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायुडु और दिनेश कार्तिक को यहां पर खिलाया गया, लेकिन अय्यर ने भारत के नंबर 4 के रूप में अपने स्थान को मजबूत किया है।
अय्यर ने राहुल के साथ भी नई जुगलबंदी कायम करते हुए इस सीरीज में उनके साथ दो बार शतकीय साझेदारी करके भारत की बड़ी समस्या को भरने की ओर बड़ा कदम बढ़ा दिया है। तीसरे वनडे में 130 रनों की साझेदारी दोनों के बीच हुई।


Click it and Unblock the Notifications
