Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: अय्यर-राहुल की जोड़ी ने 13 साल बाद की धोनी-युवराज की बराबरी

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस अय्यर और लोकेश राहुल की जोड़ी भारत के लिए एक खोज साबित हुई है। ये दोनों नंबर 4 और 5 पर जहां लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं साझेदारी में भी शानदार रहे हैं। अय्यर और राहुल के बीच की जुगलबंदी की तारीफ हर जगह हो रही है।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरे वनडे मैच में भी इस जोड़ी ने शतकीय साझेदारी करके भारतीय टॉप ऑर्डर की विफलता को कम करने की पूरी कोशिश की।

बे ओवल में हुए इस मुकाबले में अय्यर-राहुल ने 130 रनों की साझेदारी की। अय्यर ने आउट होने से पहले 63 रनों की साझेदारी बनाई जबकि राहुल शतक लगाकर खेल रहे हैं।

इससे पहले भी यह जोड़ी इसी सीरीज में पहले एक शतकीय साझेदारी कर चुकी है। इससे पहले केवल एक ही बार भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसा हुआ है जब नंबर 4 और 5 के बल्लेबाजों ने किसी एकदिवसीय सीरीज में दो बार शतकीय साझेदारी की।

यह रिकॉर्ड 2007 में तब बना था जब पहली बार युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे सीरीज में 2 बार शतकीय साझेदारी की थी। अब 13 साल बार अय्यर-राहुल जैसे युवाओं ने सही रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए मजबूत संकेत दे दिए हैं।

तीसरे वनडे में इस जोड़ी के आने से पहले भारतीय टॉप ऑर्डर एक बार फिर से सस्ते में पवेलियन लौट चुका था। मंयक अग्रवाल और कोहली दहाई का आंकड़ा भी छू नहीं सके।

आपको बता दें भारत यह सीरीज पहले ही हार चुका है और यह सीरीज का अंतिम मुकाबला चल रहा है। यह विराट कोहली की कप्तानी मे पहली बार है जब भारत ने किसी द्विपक्षीय वनडे सीरीज में कोई ऐसा गेम खेला है जिससे पहले सीरीज का फैसला उनके खिलाफ पहले ही हो गया हो।

Story first published: Tuesday, February 11, 2020, 10:52 [IST]
Other articles published on Feb 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+