
भारत को मिल गए नंबर 4 और 5 के बल्लेबाज
उसके बाद कप्तान कोहली और श्रेयस अय्यर की जोड़ी ने मैदान पर बढ़िया रन बनाए और शतकीय साझेदारी की। कोहली ने 51 रन बनाए और वे सोढ़ी की गेंद पर बोल्ड हो गए। लेकिन इसके बाद मैच पूरी तरह से श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के नाम रहा जिन्होंने सेडान पार्क के चारों तरफ शॉट मारते हुए न्यूजीलैंड में भारत का दूसरा सर्वोच्च वनडे स्कोर बना दिया। इस दौरान अय्यर ने अपने करियर का पहला वनडे शतक भी लगाया। उन्होंने 107 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली।

अय्यर ने धवन को पछाड़ा
अय्यर विश्व कप के बाद से भारत के सबसे निरंतर बल्लेबाजों में से एक रहे हैं। उनका यह शतक तब आया जब भारत इस मुकाबले में रोहित शर्मा और शिखर धवन की गैरमौजूदगी और कोहली की 51 रन पर आउट होने के बाद मैच में किसी बल्लेबाज से अंत तक टिकने की दरकार कर रहा था। यह किसी भी भारतीय बल्लेबाज का न्यूजीलैंड में दूसरा सर्वोच्च वनडे स्कोर है। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग ने 2009 में 125 रनों की नाबाद पारी खेली थी। अय्यर ने 2015 में न्यूजीलैंड में बनाए शिखर धवन के 100 रनों को अब तीसरे नंबर पर खिसका दिया है।
IND vs NZ: विश्व कप के बाद ऐसे गिरा कोहली का कन्वर्जन ग्राफ, आंकड़े करते हैं हैरान

राहुल और अय्यर के बीच शानदार साझेदारी-
अय्यर के आउट होने के बाद मोर्चा राहुल ने संभाल लिया जिन्होंने केवल 64 गेंदों पर 88 रनों की पारी खेली और 6 छक्के लगाए। नंबर पांच पर उतरा यह बल्लेबाज इस समय टीम के लिए सबसे उपयोगी खिलाड़ी के तौर पर उभरा है। राहुल का यह स्कोर कीवीलैंड पर भारत के लिए चौथा सर्वोच्च स्कोर है। राहुल और अय्यर के बीच में 136 रनों की साझेदारी हुई जो चौथे विकेट के लिए थी। यह न्यूजीलैंड में वनडे मैच के दौरान भारत की ओर से बनाई गई तीसरी सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। इस मामले में गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग ने 201 रनों की साझेदारी की थी। राहुल-अय्यर की साझेदारी ने 2014 में धोनी और जडेजा द्वारा की गई छठे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ा जो न्यूजीलैंड में बनाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications
