Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: कानपुर में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे सबसे युवा क्रिकेटर बने शुभमन गिल

नई दिल्लीः भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच चल रहा है जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले सत्र के दौरान एक विकेट पर 82 रन बना लिए हैं। इस सत्र में शुभमन गिल की बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए मुख्य हाईलाइट रही जिन्होंने 87 गेंदों पर 52 रन बना लिए थे और वे 5 चौके व एक छक्का लगाकर अच्छा स्ट्राइक रेट मेंटेन करते हुए क्रीज पर मौजूद थे। दूसरी और उनका साथ चेतेश्वर पुजारा 15 रन बनाकर दे रहे हैं।

यह गिल का टेस्ट मैचों में चौथा टेस्ट अर्धशतक था। गिल इसके साथ ही कानपुर में फिफ्टी जड़ने वाले दूसरे सबसे युवा ओपनर बन गए। गिल ने 22 साल 78 दिन की उम्र में यह पचासा पूरा किया।

इससे पहले दिन की शुरुआत करते हुए भारत को पहला झटका जल्द ही लगा जब मयंक अग्रवाल 28 गेंदों पर 13 रन बनाकर चलते बने। काइल जेमिसन की गेंद पर आउट होने से पहले मयंक अग्रवाल ने 2 चौके लगाए थे। इस टेस्ट सीरीज से पहले केएल राहुल मांसपेशियों में खिंचाव के चलते बाहर हो गए हैं जिसके चलते मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी को ओपनिंग करने का मौका मिला है। वही तेज गेंदबाजी की बात की जाए काइल जेमिसन एक बार फिर से भारत के लिए सटीक बॉलर साबित हुए जिन्होंने 6 ओवर में 2 मेडन फेंकते हुए केवल 12 रन देकर एक विकेट लिया। इसके अलावा विलियम समरविले भी 6 ओवर में 9 रन देकर कंजूस बॉलर साबित हुए।

भारत इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रहा है और श्रेयस अय्यर को डेब्यू करने का मौका मिला है। साथ ही टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज है रिद्धिमान साहा क्योंकि ऋषभ पंत को भी विराट कोहली व रोहित शर्मा की तरह आराम दिया गया है।

भारत ने इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली थी जिसमें रोहित शर्मा एंड कंपनी ने कीवियों का 3-0 से सूपड़ा साफ कर दिया था। अब राहुल द्रविड़ के लिए टेस्ट मैचों का अगला इम्तिहान शुरू हो चुका है जहां पर वह फुल टाइम कोच के तौर पर पहली बार काम कर रहे हैं। भारत को अगले मैच में विराट कोहली की सेवाएं मिलेंगी और रोहित शर्मा पूरी सीरीज से बाहर ही रहेंगे।

Story first published: Thursday, November 25, 2021, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+