Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में हुआ भारत और पाकिस्तान के बीच अनोखा संयोग

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 मुकाबला जब खेलने उतरी तो उसका पाकिस्तान के साथ एक अनोखा संयोग जुड़ गया है। जी हां, यह मुकाबला भले ही भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुआ लेकिन एक खास आंकड़े ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को भी इस मैच में ऑफ द फील्ड हिस्सा बना दिया।

24 जनवरी के दिन भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला। इसी दिन ही भारत की अंडर-19 टीम भी न्यूजीलैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ मुकाबला खेल रही थी।

भारत-पाकिस्तान के बीच अजब संयोग

भारत-पाकिस्तान के बीच अजब संयोग

मजेदार बात यह है कि पाकिस्तान के साथ भी बिल्कुल यही स्थिति थी। 24 जनवरी को पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेल रही थी जबकि उसी दिन पाकिस्तान की अंडर-19 और बांग्लादेश और बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के खिलाफ भी मैच हो रहा था। यानी बिल्कुल एक जैसी स्थिति।

भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के मुकाबले इस समय दक्षिण अफ्रीका में हो रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के तहत हो रहे हैं।

जानिए कैसे जुड़े न्यूूजीलैंड-भारत और पाक-बांग्लादेश

जानिए कैसे जुड़े न्यूूजीलैंड-भारत और पाक-बांग्लादेश

भारतीय टीम ने जहां ऑकलैंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया तो वहीं न्यूजीलैंड की अंडर19 टीम ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। मजेदार बात यह है कि पाकिस्तान की अंडर-19 टीम भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर रही है। यानी इस इत्तेफाक से जुड़े चार में से तीन मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया।

IPL 2020: जानिए कितनी है धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के बाकी खिलाड़ियों की सैलरी

जहां तक पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच टी20 मुकाबले की बात है तो इस मुकाबले में खबर लिखे जाने तक टॉस नहीं हुआ था। यह मुकाबला पाकिस्तान के गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में हो रहा है।

न्यूजीलैंड की तेज बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड की तेज बल्लेबाजी

इसी बीच ऑकलैंड में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बैटिंग के दौरान जबरदस्त शुरुआत की और कॉलिन मुनरो व मार्टिन गुप्टिल की जोड़ी ने टीम को धुआंधार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 80 रन जोडे़। मुनरो ने जहां अर्धशतक लगाया तो वहीं गुप्टिल ने 30 रन बनाए। इसके बाद कप्तान केन विलियमसन और रॉस टेलर के बीच शानदार साझेदारी से कीवी टीम ने अपना स्कोर 200 तक पहुंचा दिया।

IND vs NZ Live Score 1st T20

Story first published: Friday, January 24, 2020, 13:58 [IST]
Other articles published on Jan 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+