For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टिम साउदी के फिर काम आया पुराना अनुभव, 2018 के बाद से है विदेशों में बेस्ट बॉलिंग एवरेज

नई दिल्लीः न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी भारत के पहले टेस्ट मैच में 5 विकेट लेकर छा गए। वे एक सीनियर बॉलर हैं और बहुत ही बढ़िया कीवी तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने ट्रेंट बोल्ट के साथ बेहतरीन जोड़ी भी बनाई है। हालांकि बोल्ट इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं लेकिन साउदी ने अपना अनुभव उड़ेलते हुए कमाल का काम किया। जिस पिच पर भारतीय तेज गेंदबाज संघर्ष करते हुए नजर आए वहां पर टिम साउदी ने क्रीज का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए भारतीय बल्लेबाजों को तंग किया।

साउदी को दोनों ओर से स्विंग मिली और वे नई के साथ पुरानी गेंदों पर कमाल करते रहे। उनके नए गेंद पार्टनर काइल जैमिसन भी बहुत पीछे नहीं रहे।

साउदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में काफी मुकाबले खेले है और उन्होंने इस बार बल्लेबाजों को बाहर निकालने के लिए फुलर लेंथ की भी काफी गेंदबाजी की जो भारतीय बॉलर नहीं कर सके। 32 साल के तेज गेंदबाज ने कहा कि भारत में खेलने का उनका पुराना अनुभव काम कर गया। यह साउदी का तीसरा दौरा था।

साउदी अनुभवी हैं और उन्होंने भारत में 2010 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। वे कहते हैं कि, मैं भाग्यशाली रहा हूं कि एक युवा के तौर पर दुनिया के इस हिस्से में खेलने आया। मैंने अपने करियर में उन दिनों से बहुत कुछ सीखा।

साउदी के पास 2018 के बाद से अपने घर से बाहर बेस्ट बॉलिंग एवरेज है और उन्होंने पैट कमिंस, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाजों को पीछे छोड़ दिया है। हालांकि वे सभी तरह के फॉर्मेट में खेलते हैं लेकिन सफेद गेंद क्रिकेट उनके लिए खास है इसलिए वे अपने बैग में हमेशा एक लाल गेंद रखते हैं चाहे वे कोई सा भी फॉर्मेट खेलते हों।

पिछले तीन वर्षों में अपनी सफलता के बारे में बात करते हुए, उन्होंने कहा कि यह बस बेहतर होने की भूख है। हर बार जब आप जाते हैं और अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हैं और सीखने और बेहतर होने के विभिन्न तरीकों को देखते हैं। मुख्य कौशल नई गेंद को स्विंग करना है, लेकिन पुरानी गेंद के साथ बहुत ट्रेनिंग करने की जरूरत है और विकेट लेने के तरीकों को अलग तरीके से देखना है। मेरे लिए भारत का अनुभव काम आया है।

पुरानी गेंद के साथ अपने औसत में महत्वपूर्ण सुधार के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पुरानी गेंद से बहुत ट्रेनिंग की है।

Story first published: Friday, November 26, 2021, 21:03 [IST]
Other articles published on Nov 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+