For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मनीष पांडे की फर्जी फील्डिंग का VIDEO वायरल, अंपायरों ने मिस की बड़ी पेनाल्टी

नई दिल्ली: न्यूज़ीलैंड और भारत के बीच ऑकलैंड में पांच मैचों की टी 20 सीरीज का पहला शानदार मुकाबला मेहमानों की 5 विकेट से मिली जीत के बाद समाप्त हो गया है। भारत ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण का विकल्प चुना जिसके बाद कीवी टीम ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कीवियों ने अपनी मर्जी से रन बनाए लेकिन इस दौरान भारत भी अपनी फील्डिंग के चलते कटघरे में रहा।

भारत की ओर से फील्डिंग में कुछ गलतियां हुई उनमें से एक मनीष पांडे से भी हुई। यहां तक पांडे ने इसके बाद बल्लेबाज को झांसा देने के लिए थ्रो फेंकने का नाटक भी किया जबकि गेंद उनके हाथ में थी ही नहीं।

मनीष की फर्जी फील्डिंग

मनीष की फर्जी फील्डिंग

हालांकि, तब भी उन्होंने बल्लेबाजों को झांसा देने के लिए गेंद फेंकने का प्रयास किया, जो स्पष्ट रूप से फर्जी फील्डिंग कानून के खिलाफ आता है। कानून के अनुसार, यदि कोई खिलाड़ी बल्लेबाजों को झांसा देने के लिए जानबूझकर एक नकली फील्डिंग का प्रयास करता है, तो क्षेत्ररक्षण करने वाली टीम पर 5 रन पेनाल्टी के लगेंगे। लेकिन इस मामले में, ऑनफील्ड अंपायरों ने मनीष पांडे की हरकत को मिस कर दिया और टीम इंडिया को दंडित नहीं किया।

कीवी गेंदबाज ने बनाया भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टी20 विकेट लेने का रिकॉर्ड

पांडे की मिसफिल्ड के बाद भी गलतियों की कॉमेडी-

मामला यहीं पर नहीं रुका क्योंकि आगे भी भारत की खराब फील्डिंग जारी रही। मनीष पांडे की मिस फील्डिंग के बाद रवींद्र जडेजा ने गेंद को उठाया और गेंदबाजी छोर पर फेंक दिया, जिसे बुमराह पकड़ नहीं पाए। कोई भी अन्य खिलाड़ी गेंद को पकड़ने के लिए पीछे मौजूद नहीं था, जिसने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को 2 रन और लेने की अनुमति दे दी। एक डिलीवरी पर, जहां बल्लेबाज सिर्फ एक की तलाश में थे, उन्हें चार रन मिले।

कोहली भी हुए फील्डिंग से हताश

कोहली भी हुए फील्डिंग से हताश

यहां तक ​​कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी क्षेत्ररक्षण से प्रभावित नहीं हुए और मैदान पर ही अपनी निराशा व्यक्त की। इस बीच, मनीष पांडे की फर्जी फील्डिंग पर सोशल मीडिया पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब दूसरा टी20 मुकाबला ऑकलैंड में ही 26 जनवरी के दिन रविवार को खेला जाएगा।

Story first published: Saturday, January 25, 2020, 8:37 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+