For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: 59 पारियों के बड़े अंतर से कोहली ने तोड़ दिया गांगुली का ये रिकॉर्ड

हेमिल्टन: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला सेडान पार्क में कप्तान कोहली की एक और उपलब्धि लेकर आ गया है। लगातार रिकॉर्ड बनाने का पर्याय बन चुके कोहली ने इस मैच में भी रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

कोहली ने इस मुकाबले में तब अर्धशतक लगाया जब मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद मौके को पूरा नहीं भुना सके।

कोहली ने जड़ा अर्धशतक

कोहली ने जड़ा अर्धशतक

मयंक और शॉ इस मुकाबले में ओपनिंग करने के लिए उतरे जो तीन साल बाद एक अनोखा रिकॉर्ड भी दोहराने के गवाह बने। इन दोनों ही बल्लेबाजों का यह वनडे में पदार्पण है और दोनों ने ही ओपनिंग की। यह तीन साल बाद भारत के लिए किसी ओपनिंग जोड़ी का एक रिकॉर्ड है। दोनों ने निराश भी नहीं किया क्योंकि पहले विकेट के लिए इस नवोदित जोड़ी ने 50 रन जोड़ लिए थे। हालांकि उसके तुरंत बाद शॉ 20 रन बनाकर और मयंक 32 रन बनाकर आउट हो गए।

बोल्ड होने से पहले 'दादा' को 59 पारियों से पछाड़ा

बोल्ड होने से पहले 'दादा' को 59 पारियों से पछाड़ा

उसके बाद कोहली और अय्यर की जोड़ी ने कमान संभाल ली जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 100 रनों से ऊपर की साझेदारी की। इस दौरान कोहली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया और सौरव गांगुली के बेहतरीन वनडे रिकॉर्ड को पछाड़ दिया। कोहली ने आउट होने से पहले 63 गेंदों पर 51 रन बनाए और उनको ईश सोढ़ी ने बोल्ड किया। सोढ़ी अब तक कीवियों के लिए काफी प्रभावशाली गेंदबाज साबित हुए हैं लेकिन तब तक कोहली गांगुली का रिकॉर्ड बहुत बड़े मार्जिन से पछाड़ चुके थे।

Road Safety World Series 2020: 5 देशों के दिग्गजों के बीच खेला जाएगा टी20 टूर्नामेंट

ये है ODI में कप्तान के तौर पर कोहली के रनों का रिकॉर्ड

ये है ODI में कप्तान के तौर पर कोहली के रनों का रिकॉर्ड

कोहली ने भारत के लिए कप्तानी करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दादा को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली ने 142 पारियों में बतौर कप्तान 5082 वनडे रन बनाए थे। जबकि कोहली ने अब मात्र 83 पारियों में 5123 वनडे रन एक कप्तान के तौर पर बना लिए हैं। इस मामलें में कोहली से आगे अब बस मोहम्मद अजहरुद्दीन और महेंद्र सिंह धोनी हैं। अजहर ने जहां कप्तान रहते हुए 162 पारियों में 5239 रन बनाए हैं तो वहीं धोनी ने 172 पारियों में 6641 रन बनाए हैं। ऐसे में इस सीरीज में कोहली के पास अजहर को भी पछाड़ने का सुनहरा मौका है।

Story first published: Wednesday, February 5, 2020, 10:17 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+