
दौरे पर शुरु हुआ अच्छा बर्ताव अंत में हुआ तब्दील-
यहां तक कि भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए यह एक खराब सीरीज थी जहां वह चार पारियों में 20 पार करने में भी असफल रहे। बल्लेबाजी की विफलता के अलावा, दौरे पर उनका अच्छा व्यवहार भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहा है। हालांकि टी20 सीरीज को छोड़ दिया जाए तो कप्तान के लिए पूरे दौरे पर मैदान पर अच्छा समय नहीं बीत पाया।

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में सुनाई दिए कप्तान के शब्द-
यह दूसरा टेस्ट मैच था जिसमें विराट कोहली आखिरकार अपना आपा खोते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कीवी कप्तान केन विलियमसन के आउट होने के बाद कुछ तीखे शब्द कहे। इतना ही नहीं उन्होंने हेगले ओवल में दर्शकों को भी अभद्र शब्द कहे।
इसके बाद भी विराट कोहली दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन और भी शब्द बोलते हुए सुने गए जो एक बार फिर से विवादित कहें जा सकते हैं। यह बात तब की है जब कीवी टीम की दूसरी पारी में भारत 131 रनों का बचाव कर रहा था। उस समय न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बिना किसी परेशानी के रन पर रन बनाए जा रहे थे।
पत्रकार का सवाल सुनकर भड़के विराट कोहली, सबके सामने सुना दी बातें

'जब इंडिया में ये लोग आएंगे, तब दिखा दूंगा'
विराट कोहली को इस दौरान अधिकतर मौकों पर स्लिप में फील्डिंग करते हुए देखा गया जहां उनको कहते हुए सुना गया, "जब इंडिया में ये लोग (न्यूजीलैंड की टीम) आएंगे, तब दिखा दूंगा," न्यू इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार कप्तान के शब्द ये थे।
हालांकि कोहली का इस तरह का बयान देना सही मालूम नहीं पड़ता है, अगर उन्होंने वास्तव में ऐसा कहा है, तो यह घर पर खेलते समय ही उनके आत्मविश्वास को दर्शाता है और विदेशों में प्रदर्शन के लिए एक बार फिर सवाल छोड़ जाता है। पिछले होम सीजन में, नंबर 1 टेस्ट टीम ने अपने सभी टेस्ट मैच जीते, जिसमें दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश को तीन और दो मैचों की श्रृंखला में आराम से हराया।

मैच के बाद पत्रकार पर भी भड़के थे कोहली-
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड अगली बार जब भारत का दौरा करेगी तो कैसा प्रदर्शन करेगी।
उल्लेखनीय है कि मैच के बाद जब एक पत्रकार के साथ भी कोहली तब उलझ गए थे जब उसने कोहली से पूछा कि क्या आपको अपनी आक्रामकता पर लगाम लगाकर अपनी टीम के लिए एक उदाहरण स्थापित करने की जरूरत है। इसके बाद कोहली बिफर उठे और पत्रकार से ही सवाल किया, 'आपको क्या लगता है?

हार और फार्म का असर दिखा कोहली पर-
पत्रकार ने पलटकर कहा, 'मैंने आपसे सवाल किया है। विराट ने कहा- मैं आपसे जवाब पूछ रहा हूं।' पत्रकार ने कहा आपको बेहतर उदाहरण स्थापित करने की जरूरत है। फिर विराट ने अपनी बात रखी, 'आपको यह अच्छी तरह पता लगाना चाहिए कि वहां क्या हुआ था, उसके बाद एक बेहतर सवाल के साथ आना चाहिए। मैंने मैच रेफरी से बात कर ली है, आप आधी जानकारी के साथ यहां नहीं आ सकते। धन्यवाद।'

पूरे दौरे पर फ्लॉप रहे विराट
बता दें कि कीवी दौरे की शुरुआत भारत ने धमाकेदार तरीके से 5 मैचों की टी20 सीरीज को 5-0 से जीतकर की थी लेकिन उसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में उनको 0-3 से हार मिली और उसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद भारतीय टीम ने अपनी साख पर बड़ा बट्टा लगा दिया है। कोहली की खराब फॉर्म ने सिर्फ कोढ़ में खाज का काम किया है जिन्होंने इस पूरे दौरे पर केवल 1 अर्धशतक लगाया।


Click it and Unblock the Notifications
