For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पिच कहीं, मैदान कहीं, इरफान ने शेयर की न्यूजीलैंड में ड्रॉप-इन पिच की VIDEO

नई दिल्ली: भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान इस समय न्यूजीलैंड में हैं। भारत के लिए खेलने वाले बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक, इरफान पठान ने कुछ हफ्ते पहले अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। पठान इस समय क्रिकेट कमेंट्री में व्यस्त हैं। वह वर्तमान में कमेंट्री पैनल के एक हिस्से के रूप में न्यूजीलैंड में हैं और पूर्व क्रिकेटर इस अनुभव का पूरा लुत्फ भी ले रहे हैं।

शनिवार को, उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टार ट्रेंट बोल्ट के साथ खुद की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें स्टार स्पोर्ट्स एंकर जतिन सप्रू के साथ दोनों ने प्रसिद्ध स्काई टॉवर से छलांग लगाई। और रविवार की सुबह, पठान ने न्यूजीलैंड से एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्हें ऑकलैंड के ईडन पार्क में ग्राउंड स्टाफ की मदद से ड्रॉप-इन पिच के बारे में बताते हुए देखा गया।

पठान ने दिखाई ड्रॉप-इन पिच

पठान ने दिखाई ड्रॉप-इन पिच

पठान ने इस दौरान अपने फैंस को ड्रॉप-इन पिचों के बारे में जानकारी अपने इंस्टाग्राम पर दी। इस दौरान ग्राउंड स्टॉफ से बात करते हुए पठान ने बताया कैसे ये पिचें तैयार की जाती हैं और रखी जाती है। बता दें कि ड्रॉप-इन पिचें वो होती हैं जो मैदान के बाहर तैयार होती हैं। ये एक तरह की रेडिमेड पिचें होती हैं जिनको मैच से पहले मैदान में जाकर फिट कर दिया जाता है। इस तरह की पिचें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में काफी इस्तेमाल होती हैं।

ड्रॉप-इन पिच क्या है?

ड्रॉप-इन पिच बिलकुल वैसी ही है जैसी पारम्परिक पिचे लगती हैं। यह स्टेडियम के अंदर 'ड्रॉप' होने से पहले मैच की मेजबानी करने वाले मैदान से दूर बनाई गई पिच है। पर्थ का प्रसिद्ध WACA स्टेडियम ड्रॉप-इन पिच का उपयोग करने वाला पहला स्थान था। पारंपरिक पिचों के ऊपर ड्रॉप-इन पिच के कई फायदे हैं।

ड्रॉप-इन पिच के फायदे

ड्रॉप-इन पिच के फायदे

बड़ा फायदा यह है कि पिच बाहर से बनती है यानी फिर आप स्टेडियम का बहुउद्देश्यीय उपयोग कर सकते हैं। आम तौर पर क्रिकेट मैदान का किसी और खेल में उपयोग होने पर पिच खराब होने की संभावना रहती है लेकिन ड्रॉप-इन पिच में ऐसा कोई खतरा नहीं है। ड्रॉप-इन पिच एक क्रिकेट स्थल को अन्य खेल आयोजनों और संगीत कार्यक्रमों के लिए उपयोग करने की अनुमति देता है। ऑकलैंड का ईडन पार्क न केवल क्रिकेट के लिए बल्कि रग्बी और अन्य उद्देश्यों के लिए भी उपयोग किया जाता है। ड्रॉप-इन पिच को किसी भी स्तर पर संशोधित करना आसान है।

Story first published: Sunday, January 26, 2020, 13:13 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+