
'टेलर नहीं, लॉथम की पारी ने छीना मैच'
सवाल यह है कि भारत से इतना ज्यादा स्कोर करने के बाद भी आखिर क्या गलती हुई जो मैच हाथ से ऐसे फिसल गया। कप्तान कोहली के पास भी इस बात का कोई ठोस जवाब नहीं है लेकिन उन्होंने भारत के हार के कारणों में टॉम लॉथम की पारी को अहम माना है।
IND vs NZ: टेलर के रिकॉर्ड शतक के साथ कीवियों ने रचा ODI में अपना नया इतिहास

कोहली ने न्यूजीलैंड को दिया श्रेय
कोहली ने कहा है कि ये न्यूजीलैंड द्वारा किया गया एक शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने कहा, " हमें लगा कि 348 रन काफी अच्छे थे, खासकर शुरुआत के बाद हमें गेंदबाजी मिली। मुझे लगता है कि टॉम की पारी खेल को हमसे दूर ले गई। मध्य ओवरों में रॉस और टॉम रोके नहीं रुक रहे थे।

'टीम इंडिया में कमी नहीं, ये दिन कीवियों का था'
"हम मैदान में अच्छे थे, हमने एक मौका छोड़ा। हमें हालांकि सुधार करने की जरूरत है। हम उस एक मौके के बारे में नहीं सोच सकते। उस मौके के बाद लगभग 25 ओवर तक सकारात्मक सोच के साथ बल्लेबाजी करना छोटी बात नहीं है। मुझे यह कहना होगा कि विपक्ष ने हमसे बेहतर खेला और आज वो जीतने के लायक थे। दोनों नए सलामी बल्लेबाजों ने हमें अच्छी शुरुआत दी, उम्मीद है कि वे आगे भी ऐसा ही करते रहेंगे। श्रेयस का शतक शानदार था और केएल बल्ले से भी शानदार थे।"


Click it and Unblock the Notifications
