For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ WTC Final : न्यूजीलैंड ने जीता टाॅस, ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली। भारत-न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए जंग शुरू हो चुकी है। इस ऐतिहासिक मैच का टॉस न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन के पक्ष में है। उन्होंने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है।

न्यूजीलैंड ने भी अपनी अंतिम 11 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को टीम में शामिल किया गया है। हालांकि सुर्खियों में रहने वाले भारतीय मूल के स्पिनर एजाज पटेल का चयन नहीं हुआ है। कप्तान केन विलियमसन और विकेटकीपर-बल्लेबाज बीजे वाटलिंग भी वापसी कर रहे हैं।

वहीं, भारतीय टीम ने 17 जून को फाइनल टीम का ऐलान किया था। लेकिन मैच के पहले दिन बारिश से अंतिम 11 में बदलाव की उम्मीद थी। लेकिन कप्तान विराट कोहली ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया है।

टाॅस के बाद कोहली ने कहा, ''हम शायद पहले गेंदबाजी भी करते। लेकिन फाइनल मुकाबले में बोर्ड पर रन बनाना हमारी ताकत रहा है। जैसा कि आपने हमारी टीम देखी है, संतुलन ऐसा है कि हम किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहते हैं। हम टेस्ट क्रिकेट में वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे लिए यह सिर्फ एक टेस्ट मैच है जिसमें हमें पेशेवर होना होगा, अपनी प्रक्रियाओं का पालन करना होगा।''

बता दें कि बारिश के कारण पहले दिन टाॅस नहीं हो सका था। इसके बाद लगा कि भारतीय टीम प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है, क्योंकि पिच तेजबाजों के अनुकूल थी। लेकिन टीम ने तीन तेज गेंदबाजों व 2 स्पिनरों के साथ उतरना सही समझा। वहीं न्यूजीलैंड ने अपने 5 तेज गेंदबाज उतारे हैं।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड की टीम - टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, टिम साउथी, नील वैगनर, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Saturday, June 19, 2021, 15:11 [IST]
Other articles published on Jun 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+