Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

NZ XI के खिलाफ शानदार पारी खेलकर ऋषभ पंत ने ठोका टेस्ट मैचों में अपना दावा

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड इलेवन के बीच जारी 3 दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा हो गया है। लेकिन भारत के नजरिए से शानदार बात यह रही है कि चौथी पारी में उके बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका मिल गया और दोनों पारियों में फ्लॉप रहने वाले शुबमन गिल को छोड़कर सभी बल्लेबाजों को कुछ ना कुछ रन बनाने का मौका मिल गया।

चौथी पारी मे सबसे उल्लेखनीय बल्लेबाजी ऋषभ पंत की रही जिनको टेस्ट के बाद अब वनडे से भी बाहर माना जा रहा है। पंत ने मात्र 65 गेंदों पर 70 रन बनाकर 21 फरवरी से होने जा रहे पहले टेस्ट मैच के लिए दावा ठोक दिया है।

पंत की तूफानी पारी-

पंत की तूफानी पारी-

पंत ने चिर-परिचति अंदाज में खेलते हुए 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए। पंत के अलावा मजबूत ओपनिंग बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भी 99 गेंदों पर 81 रनों की पारी खेली। जबकि पृथ्वी शॉ 31 गेंदों पर 39 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2020: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग के नए सीजन का शेड्यूल, मैच डेट, टाइमिंग

बता दें कि इस मैच में भारत के दोनों विकेटकीपर खेल रहे थे। हालांकि साहा को विशेषज्ञ कीपर के तौर पर शामिल किया गया था। साहा ने भी 30 रनों की नाबाद पारी खेली। भारत ने कुल मिलाकर चौथी पारी में 4 विकेट पर 252 रन बनाए। इस दौरान कीवी गेंदबाज डेरिल मिशेल को 3 विकेट मिले।

शुबमन गिल को छोड़कर सबने कुछ रन बनाए

शुबमन गिल को छोड़कर सबने कुछ रन बनाए

इससे पहले भारतीय टीम ने बल्लेबाजी में बेहद खराब प्रदर्शन किया और टीम के 8 बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच पाए। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ शून्य पर आउट होकर वापस लौटे तो मयंक अग्रवाल महज 1 रन ही बना पाए। शुबमन गिल भी बिना खाता खोले वापस लौटे तो अजिंक्य रहाणे महज 18 रन ही बना पाए। एक महीने बाद बल्लेबाजी करने उतरे विकेटकीपर ऋषभ पंत महज 7 रन बनाकर आउट हो गए। तो वहीं एक और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा खाता भी नहीं खोल पाए।

तेज गेंदबाजी का धारधार प्रदर्शन

तेज गेंदबाजी का धारधार प्रदर्शन

वहीं भारतीय तेज गेंदबाजी के धारधार प्रदर्शन ने कीवी एकादश को केवल 235 रनों पर आउट कर दिया था। बुमराह, यादव और सैनी को 2-2 विकेट मिले जबकि 3 विकेट मोहम्मद शमी के नाम रहे।

भारत के 'उसैन बोल्ट' ने मचाई सनसनी, किरन रिजिजू ने ट्रायल के लिए भेजा बुलावा

न्यूजीलैंड इलेवन के खिलाफ हैमिल्टन में खेल जा रहे पहले 3 दिवसीय अभ्यास मैच के दौरान भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की और हनुमा विहारी और चेतेश्वर पुजारा के अलावा सभी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए।

21 फरवरी को होगी असली भिड़ंत-

21 फरवरी को होगी असली भिड़ंत-

मैच के पहले दिन पूरी भारतीय टीम 78.5 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई।

हालांकि मैच के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की और न्यूजीलैंड इलेवन की टीम को 235 रनों पर ऑल आउट कर दिया। भारत के लिये इस मैच में अच्छी बात यह रही कि वनडे सीरीज में विकेट का सूखा झेल रहे जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट चटकाये।

Story first published: Sunday, February 16, 2020, 11:37 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+