
'ये है वो सीट जहां एक लीजेंड बैठते थे'
बीसीसीआई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए एक 'चहल टीवी' वीडियो में, शो के मेजबान, लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को यह बात करते हुए देखा गया कि टीम धोनी को कितना याद करती है।
ऑकलैंड से हैमिल्टन के रास्ते में टीम बस के अंदर की इस वीडियो में चहल बस के पीछे खाली कोने की सीट के पास बैठे दिखाई दे रहे हैं, और कह रहे हैं, "ये वो सीट है जहां एक लीजेंड बैठते थे। माही भाई (एमएस धोनी)। अभी तो यहां कोई नहीं बैठता। हम उन्हें बहुत मिस करते हैं।"
|
बुमराह से पूछा- आप मेरे साथ डिनर पर क्यों नहीं जाते?
इस दौरान चहल भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास भी गए जो बस की तरफ बैठे थे। चहल ने उनसे पूछा कि वह उनके साथ डिनर पर क्यों नहीं जाते हैं? बुमराह ने भी चहल को दिलचस्प जवाब देते हुए कहा कि उनको लेग स्पिनर ने कभी बुलाया ही नहीं। आप इस वीडियो को यहां पर देख सकते हैं-
IPL 2020: तय हुई मैचों की टाइमिंग, फाइनल की जगह, इस बार ये होंगी नई चीजें

तीसरा मुकाबला हैमिल्टन में
भारतीय टीम इस समय कीवीलैंड टूर पर है और मौजूदा दौरे में भारतीय टीम का माहौल वास्तव में सकारात्मक है। पर्यटकों ने पांच मैचों की T20I सीरीज के पहले दो मैच जीते हैं जो ऑकलैंड में खेले गए थे। पहले मुकाबले में भारत ने 19 ओवर के अंदर 204 रनों का पीछा किया, जबकि दूसरा गेम कम स्कोर वाला मामला था। राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जहां बल्ले से स्टार बने हैं तो वहीं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने गेंद से अपना जादू चलाया।
अब इस सीरीज का तीसरा मुकाबला बुधवार को हैमिल्टन में खेला जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications
