For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZXI: 'ऐसा बाउंस आज तक नहीं देखा'- शतक के बाद हनुमा विहारी का खुलासा

नई दिल्ली: टी20 और वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम क्रिकेट के सबसे मुश्किल फार्मेट का इम्तिहान देने के लिए न्यूजीलैंड में अभ्यास कर रही है। न्यूजीलैंड इलेवन के साथ इस मैच का पहला दिन शुक्रवार से शुरू हुआ जो भारत की उम्मीदों के बिल्कुल विपरीत साबित हुआ। टेस्ट के दो बेजोड़ तकनीकी बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी पूरी भारतीय टीम धराशाई हो गई। वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ झेलने के बाद यह भारत की तैयारियों के लिए एक अच्छी शुरुआत नहीं हैं।

मुश्किल पिच पर विहारी का शतक-

मुश्किल पिच पर विहारी का शतक-

भारतीय टीम की पहली पारी महज 263 रन पर समाप्त हो गई। जिसमें चेतेश्वर पुजारा ने 93 रन बनाए लेकिन यह हनुमा विहारी थे जो बेहतरीन शतक लगाने में कामयाब रहे और आउट भी नहीं हुए। न्यूजीलैंड एकादश के खिलाफ 101 रनों की पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी ने कहा कि विकेट की उछाल अच्छी थी जो उन्होंने यहां से पहले कभी अनुभव नहीं की।

NCA में नेट पर हार्दिक पांड्या ने बहाया पसीना, VIDEO वायरल

"विकेट में एक अच्छा उछाल था। मुझे न्यूजीलैंड में पहले जो अनुभव हुआ है, यह उससे कहीं अधिक मुझे लगता है। मुझे एडजस्ट करने में कुछ समय लगा और फिर एक बार मुझे पता चल गया कि मुझे किन शॉट्स से बचना है - शायद घुमाकर मारने वाले शॉट से मैं इस विकेट पर बच सकता हूं। इसलिए मैंने इससे बचने की कोशिश की, "विहारी ने तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन के बाद संवाददाताओं से कहा।

 विकेट पर टिकने के लिए बदली शैली-

विकेट पर टिकने के लिए बदली शैली-

चेतेश्वर पुजारा और विहारी ने 195 रन की साझेदारी की जिससे भारत पहली पारी में कुल 263 रन बना सका। पुजारा ने 211 गेंदों पर 93 रन बनाए और दूसरे छोर पर विकेट गंवाने के बावजूद एक छोर मजबूत रखा। बीच में बल्लेबाजी करते हुए विहारी ने अपनी शैली में कुछ बदलाव किया विकेट पर घास होने के कारण तकनीक में बदलाव करने की गुजाइंश काफी थी।

घास के चलते मिली नई गेंद को पेस और बाउंस

घास के चलते मिली नई गेंद को पेस और बाउंस

उन्होंने कहा, "विकेट बहुत कुछ कर रहा था। विकेट पर बहुत सारे घास के कवर थे और हमने शुरुआती विकेट खो दिए। हम 40-4 पर थे। इसलिए, बात बल्लेबाजी करने और नई तरह से देखने की थी।"

'कितना सूख गया है तू'- U19 वर्ल्ड कप के बाद यशस्वी जायसवाल ने की मां से मुलाकात

इस दौरान विहारी ने कीवियों को बढ़िया गेंदबाजी का श्रेय भी दिया और कहा कि घास के कारण गेंद बहुत कुछ कर रही थी जिसके चलते नई गेंद से पेस और बाउंस हासिल हुआ। उन्होंने बताया कि पुजारा की उपस्थिति से उनको मदद मिली।

ओपनिंग में उतरने को लेकर क्या बोले-

ओपनिंग में उतरने को लेकर क्या बोले-

यह पूछे जाने पर कि क्या वह नियमित सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में पारी ओपन करेंगे तो उन्होंने कहा, "जाहिर है, एक खिलाड़ी के रूप में, मैं कहीं भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार रहूंगा। अभी तक, मुझे कुछ भी सूचित नहीं किया गया है, लेकिन अगर टीम मुझसे अनुरोध करती है तो मैं कहीं पर भी बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हूं। " दो मैचों की श्रृंखला का पहला टेस्ट 21 फरवरी से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में खेला जाएगा।

Story first published: Friday, February 14, 2020, 13:43 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+