For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: मैच के बाद कोहली ने बाबर आजम को दी बधाई, रिजवान को लगाया गले

नई दिल्लीः भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पहली विश्व कप जीत आखिर आ ही गई। पाकिस्तान ने रविवार 24 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 2021 टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 मैच में भारत को 10 विकेट से हरा दिया। यह जीत विश्व कप में भारत के खिलाफ पाक की पहली थी, चाहे प्रारूप कुछ भी हो। शुरुआत से ही बैकफुट पर रहने के बाद विराट कोहली एंड कंपनी के पास खेल में ज्यादा मौके नहीं थे।

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने भारतीय गेंदबाजी को स्कूली ब्वॉय की टोली बना दिया। 17.5 ओवर में शुरुआती विकेट के लिए 152 रनों की नाबाद साझेदारी की और पाकिस्तान ने आसानी से लक्ष्य का पीछा किया। जहां बाबर 68 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं रिजवान 79 रन पर नाबाद रहे। पाकिस्तान की जीत के बाद कोहली को पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों के साथ बातचीत करते और उनके प्रदर्शन की सराहना करते हुए देखा गया।

कोहली जब आजम से मिले तब उनके बराबर में उत्साहित रिजवान भी थे। ये खिलाड़ी कोहली से बहुत कम ही मिल पाएं हैं। केवल विश्व कप जैसी प्रतियोगिताओं में इनका आमना-सामना होता है। बाबर आजम जहां कोहली को देख खुश थे तो वहीं रिजवान का रिएक्शन देखने लायक था। वे बहुत नम्रता और बच्चों से उत्साह के साथ कोहली से हाथ मिलाने के लिए उत्सुक थे। विराट ने रिजवान को गले लगा लिया और यह पल सोशल मीडिया पर हिट हो चुका है। भारत-पाकिस्तान मैच की यह अच्छी याद के तौर पर दर्ज हो गया है। कोहली के चेहरे पर केवल संतोष की मुस्कान थी। लेकिन हार की टीस भी दिख रही थी।

मैच के बाद प्रस्तुति समारोह में, पाकिस्तान के कप्तान बाबर ने कहा कि उनकी टीम अपनी योजनाओं को अंजाम देने में सक्षम थी। 27 वर्षीय ने यह भी माना कि दूसरे हाफ में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो गई।

दूसरी ओर, कोहली यह कहने में स्पष्ट थे कि उनकी टीम योजनाओं पर टिके रहने में सक्षम नहीं थी। 32 वर्षीय का यह भी मानना ​​था कि शुरुआती विकेटों ने भारत को बैकफुट पर धकेल दिया।

पाकिस्तान का अगला मुकाबला न्यूजीलैंड से है और ये एक काफी बड़ा मैच है क्योंकि कीवी टीम पाकिस्तान में उतरने के बाद भी बिना कोई मैच खेले वतन वापस लौट गई थी। तबसे पाकिस्तानियों ने वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को सबक सिखाने की कसम खा रखी है।

भारत का अगला मैच रविवार 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ है। फिलहाल भारत को आंख खोलने की दरकार है और बड़े नामों की आभा से बाहर निकलकर मौजूदा फॉर्म वाले खिलाड़ियों पर भी नजर डालने की जरूरत है।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 9:22 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+