For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#IndvsPak: सट्टा किंग दाऊद ने खोला भारत का रेट, 1.54 रूपए इंडिया, 2.74 रुपए पाकिस्तान

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टी20 वर्ल्ड कप के सबसे हाईवोल्टेज मुकाबले (भारत बनाम पाकिस्तान) को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। Chill... have fun कहने वाली दिल्ली की सड़के शांत हैं। क्योंकि लोग टीवी सेट से जुड़ गए हैं और इस मैच के मद्देनजर न्यूज चैनल्स पर चल रहे एक-एक डीबेट को गंभीरता से सुनने और समझने में लगे हैं। जब माहौल ऐसा है तो सट्टेबाज इसका पूरा फायदा उठाने के लिए पीछे कैसे रह सकते हैं। जी हां क्रिकेट के सबसे बड़े सट्टा सिंडिकेट ने तो दोनों टीमों का रेट खोल दिया है। भारत की हार पर रोता था डॉन दाऊद इब्राहिम


इस सिंडिकेट की मानें तो भारत जीत रहा है और पाकिस्तान हर बार की तरह हार का सामना। वेबसाइट इंडिया संवाद की मानें तो अंडरवर्ल्ड डॉन और डी कंपनी के मालिक दाऊद इब्राहिम के राइटहैंड छोटा शकील दुबई से सट्टा सिंडिकेट चल रहा है और उसने भारत को फेवरेट एलान किया है। भारत का रेट 1.54 रूपए है जबकि पाकिस्तान की जीत पर 2.74 रूपए का रेट खुला है। यहां आपको बताते चलें कि जिस टीम का रेट कम होता है वो टीम जीत की दावेदार होती है।

स्पॉट फिक्सिंग की भी है पूरी तैयारी

दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने इस मैच से दाऊद को अरबों का फायदा दिलाने के लिए स्पॉट फिक्सिंग तक की तैयारी में हैं। नाम ना बताने की शर्त पर ईडी के एक आला अफसर ने बताया कि न्यूजीलैंड के हाथों भारत की करारी हार के चलते दाऊद को सट्टेबाजी में 1500 करोड़ रुपये का बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान ने डी कंपनी की बुनियाद हिला कर रख दी है। उस नुकसान की भरपाई करने के लिए दाऊद इस मैच में 2500 करोड़ रुपए तक का सट्टा लगा सकता है।
भारतीय मॉडल का दावा, उसके पेट में पल रहा है अफरीदी का बच्चा

दाऊद के पंसदीदा प्लेयर विराट कोहली और रोहित शर्मा

सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दाऊद इब्राहिम ने अपने पंसदीदा प्लेयरों की लिस्ट में विराट कोहली और रोहित शर्मा को रखा है। जानकारी ऐसी भी आ रही है कि दाऊद ने उनके कुल रन पर भी पैसा लगाया है।

पुराना सट्टा किंग है दाऊद इब्राहिम

दाऊद को सट्टामार्केट का पुराना खिलाड़ी कहा जाता है। उसे क्रिकेट में सट्टे की लत अस्सी के दशक से ही लग चुकी थी। इसलिए माना जाता है कि दाऊद और उसके भाई अनीस इब्राहिम का सौदा खाली नहीं जाता है।

फिर भी दिल है हिंदुस्तानी

इस बार दाऊद ने वर्ल्ड कप में सट्टेबाजी का पूरा कारोबार अपने छोटे भाई अनीस इब्राहिम के हवाले कर दिया है। न्यूजीलैंड की जीत के बाद भयंकर नुकसान में गए डी कंपनी ने बाकायदा किसी अरब देश में 12 देशों के सट्टेबाजों के साथ बैठक की है। हैरान करने वाली बात ये है कि भारत के चलते अरबों का नुकसान झेलने वाले दाऊद इब्राहिम की भारत से उम्मीदें खत्म न हुईं है। उसने फिर मन कड़ा किया है और अपने भाई अनीस इब्राहिम समेत सारे सट्टेबाजों से जैसे कह दिया है कि भारत और पाकिस्तान के मैच में इस नुकसान का बदला सूद समेत ले लेंगे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+