For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: टीम इंडिया के लिए फैंस कर रहे हैं हवन, सभी खिलाड़ियों के लिए मांगा आशीर्वाद

नई दिल्लीः भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला T20 वर्ल्ड कप में कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा और इसके लिए भारतीय प्रशंसकों ने तरह-तरह के प्रयास अपनी ओर से भी शुरू कर दिए हैं। इस तरह के मैचों में हमने आमतौर पर देखा है कि दोनों ही देशों के फैंस अपने अपनी टीम की जीत की दुआ मांगने लगते हैं और उनका जुनून एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाता है। इस बार भी हालात अलग नहीं है क्योंकि भारत में क्रिकेट प्रशंसकों ने टीम इंडिया की जीत के लिए हवन करना शुरू कर दिया है।

यह हवन बेंगलुरु में भारतीय क्रिकेट फैंस ने किया ताकि टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले ईश्वर का आशीर्वाद मिले और जीत का फल मिल जाए। यह हवन शनिवार को किया गया जहां पर फैंस सभी भारतीय क्रिकेटरों के लिए भगवान का आशीर्वाद मांग रहे हैं ताकि आने वाले मैचों में भी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सकें और टी-20 विश्व कप भारत में आ सके।

भारतीय क्रिकेट टीम के एक ऐसे ही फ्रेंड संजय शर्मा ने एएनआई से कहा, "हम यह पूजा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि हम चाहते हैं कि भारत वर्ल्ड कप के हाईप्रोफाइल मुकाबले में पाकिस्तान को मात दे दे।

जॉन नाम के फैन कहते हैं, "हम भगवान का आशीर्वाद प्राप्त करने की ओर देख रहे हैं। हम चाहते हैं कि ईश्वर सभी भारतीय खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दें। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी विश्व कप भारत में लेकर आएं। प्रैक्टिस मैचों में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। जब भी आईपीएल में खेल रहे थे तो भी अच्छी प्रैक्टिस हुई है।"

भारत और पाकिस्तान आज यानी 24 अक्टूबर को शाम में 7:30 बजे दुबई मैं एक दूसरे के आमने सामने होंगे और यह विश्वकप में 13वां मौका होगा जब दो कट्टर प्रतिद्वंदी एक दूसरे से मुकाबला करते हुए दिखाई देंगे। मैच को लेकर काफी हाइप बनी है लेकिन अगर भारतीय टीम की आसान जीत होती है तो कोई ताज्जुब नहीं होना चाहिए। इस तरह के हाईप्रोफाइल मैच में एक तरफा मुकाबला अच्छा तो नहीं है, ऐसे में थोड़ा रोमांच बरकरार रहने की उम्मीद दोनों पक्षों से की जाती है क्योंकि दबाव भारत और पाकिस्तान पर लगभग एक सही मालूम पड़ता है।

हालांकि भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में खेल चुके हैं लेकिन पाकिस्तानी खिलाड़ी भी संयुक्त अरब अमीरात में खेलते रहे हैं जिसके चलते दोनों ही प्लेयर्स को यूएई के हालातों का अच्छा अनुभव है। वैसे भारत को थोड़ा सा एडवांटेज यह है कि वे बिल्कुल ताजा स्थिति से भी वाकिफ हैं। इसके अलावा यह मुकाबला खिलाड़ियों के कौशल अनुभव से ऊपर उनकी मानसिक दृढ़ता का भी टेस्ट लेगा। जो मुश्किल क्षणों में अपनी नसों पर काबू रख पाया और मजबूत रह पाया उसके जीतने के चांस थोड़े ज्यादा रहेंगे।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+