IND vs PAK: दोनों देशों के राजनीतिक तनाव का मैच पर क्या असर होगा? गंभीर ने दिया ये जवाब

नई दिल्लीः वर्ल्ड कप की शुरुआत दो शानदार मैचों के साथ धमाकेदार हुई है। गत चैम्पियन वेस्टइंडीज का इंग्लैंड ने जो हाल किया है वह बताता है यूएई में आप किसी खास टीम पर दांव लगाने की भूल ना ही करें तो अच्छा। अब भारत और पाकिस्तान टी 20 विश्व कप 2021 के अपने शुरुआती मैच के लिए एक-दूसरे के साथ आमने-सामने होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भारत का यहां आईपीएल का फायदा होता दिख रहा है लेकिन मैदान पर क्या होगा यह आज (24 अक्टूबर) शाम ही पता लग पाएगा।

आखिरी बार दोनों टीमों का सामना 2019 विश्व कप में हुआ था। ICC इवेंट्स में मेन इन ग्रीन के खिलाफ भारत का दबदबा रिकॉर्ड रहा है। टीम ने 50 ओवर के विश्व कप में सात मौकों पर जबकि पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में पांच बार जीत हासिल की है। अगर पाकिस्तान भारत के खिलाफ विश्व कप की पहली जीत दर्ज करना चाहता है तो उसको उलटफेर की दरकार नहीं है क्योंकि उनके पास भी ठीक-ठाक टीम है जो यूएई में खेलने की आदी है और यह फॉर्मेट अप्रत्याशित है। उलटफेर टेस्ट मैच और वनडे में होते हैं। पाकिस्तान ने यूएई में काफी क्रिकेट खेली है। टीम खेल की परिस्थितियों से अच्छी तरह वाकिफ है।

हालांकि, गौतम गंभीर को लगता है कि भारत एक मजबूत पक्ष है और वे बाबर आजम के नेतृत्व वाली टीम के खिलाफ जीत हासिल करेंगे। इस हाई-प्रोफाइल टी20 क्लैश से पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर गौतम गंभीर ने भारत पर पाकिस्तान के खिलाफ विजयी होने की उम्मीद जताई है।

दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण द्विपक्षीय श्रृंखला में टीमें एक-दूसरे का सामना नहीं करती हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या राजनीतिक दबाव से मैच पर असर पड़ेगा, पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि कुछ भी टीम के प्रदर्शन को प्रभावित नहीं करेगा।

गंभीर ने टाइम्स नाउ के हवाले से कहा, "मेरी शुभकामनाएं टीम के साथ हैं। उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। वे निश्चित रूप से जीतेंगे। मुझे उन पर पूरा भरोसा है। टीम बहूत अच्छा कर रही है। उनके प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। टीम अच्छा खेलेगी और जीतेगी।"

भारत की तुलना में पाकिस्तान एक बेहतर पक्ष कैसे है, इस पर कुछ बयान आ रहे हैं। हालांकि, गंभीर ने टीम इंडिया की क्षमता का समर्थन किया और कहा कि टीम किसी भी विपक्षी टीम पर हावी हो सकती है।

गंभीर ने कहा, "पाकिस्तान हमेशा ऐसा कहता है। अगर भारत इसी क्षमता के साथ खेलता है तो हम किसी भी देश को जीत सकते हैं।"

हाल ही में, भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि पाकिस्तान एक मजबूत पक्ष है और भारत को अपना 'ए' खेल सामने रखना होगा। कोहली ने प्री-मैच वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'पाकिस्तान मजबूत है, आपको हर बार उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलना होगा। उनके पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो गेम-चेंजर हैं। हमें निश्चित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ अपना ए-गेम लाना होगा।"

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 9:00 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+