For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK में हार्दिक पांड्या के कंधे में लगी चोट, पहले बताया था कब करेंगे गेंदबाजी

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने T20 वर्ल्ड कप की शुरुआत में ही खुद को मुश्किल में डालते हुए पाकिस्तान के खिलाफ एक ऐसा प्रदर्शन किया जो उनके खिताब के दावेदार होने पर भी सवाल खड़े करता है। भारत ने आईपीएल में खेलने के बाद सीधे T20 वर्ल्ड कप में शुरुआत की है लेकिन यहां पर पाकिस्तान ने साबित कर दिया है कि यूएई को क्यों उनका दूसरा घर कहा जाता है। बाबर आजम ने ना केवल टॉस जीता बल्कि गेंदबाजी का फैसला करते हुए बताया कि वह दुबई की परिस्थितियों को पढ़ना अच्छी तरह से जानते हैं।

इसके बावजूद कहना होगा कि ताकतवर भारतीय बल्लेबाजी अंत तक स्ट्राइक ही नहीं कर सकी। आप परिस्थितियों को अधिक दोष नहीं दे सकते। भारतीय पारी की सबसे बड़ी खामी यही रही कि कोई भी बल्लेबाज बड़ी स्ट्राइक नहीं कर सका और पाकिस्तान ने पहली गेंद से ही तेज स्ट्राइक रेट से रन बनाने जारी रखें।

हार्दिक पंड्या को एक बल्लेबाज के तौर पर खिलाना भारत की एक चूक हो सकती है क्योंकि फिलहाल वह गेंदबाजी नहीं करने जा रहे हैं लेकिन विराट कोहली हार्दिक को एक फिनिशर के तौर पर इस्तेमाल करने की बात कह चुके हैं। हार्दिक ने इस मुकाबले में फिनिशर वाली खास क्षमता नहीं दिखाई और अंतिम ओवरों में 8 गेंद पर केवल 11 रन ही बना पाए लेकिन टीम के लिए जो बात सबसे दिक्कत की है वह यह है कि यह आलराउंडर बल्लेबाजी करते हुए अपना कंधा भी चोटिल कर चुका है।

यह चोट थोड़ी चिंताजनक मालूम पड़ती है क्योंकि इसके बाद हार्दिक पंड्या मैदान पर नहीं दिखाई दिए और उनकी जगह पर ईशान किशन को फील्डर के तौर पर देखा गया। अभी हार्दिक पंड्या की चोट की गंभीरता के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है लेकिन बड़ौदा के इस खिलाड़ी को सतर्कता बरतते हुए स्कैन के लिए ले जाया गया है ताकि पता चले कि चोट कितनी गंभीर है। बीसीसीआई की मीडिया टीम ने भी बताया कि हार्दिक पंड्या के दाएं कंधे में तब चोट लगी जब वे बल्लेबाजी कर रहे थे। उनको अभी स्कैन के लिए ले जाया गया है।

भारत को हालांकि अभी लगभग 1 हफ्ते बाद अपना अगला मैच खेलना है और हो सकता है हार्दिक तब तक आ जाएं, बशर्ते उनकी चोट सीरियस नहीं है तो। इससे पहले हार्दिक पंड्या ने भारत पाकिस्तान मैच से पहले ही बता दिया था कि वे अपनी गेंदबाजी करने की स्थिति में नहीं है और केवल नॉकआउट स्टेज के करीब ही अपने आप को गेंदबाजी करते देख रहे हैं।

हार्दिक ने कहा था, "मेरी कमर तो ठीक है लेकिन मैं अभी गेंदबाजी नहीं कर पा रहा हूं। मैं अभी तुरंत बॉलिंग नहीं करूंगा लेकिन नॉकआउट के करीब आते आते गेंदबाजी करने की उम्मीद है। बाकी प्रोफेशनल्स और मुझे यह फैसला लेना है कि मैं कब गेंदबाजी कर सकता हूं।"

हार्दिक पंड्या के लिए आईपीएल भी अच्छा नहीं रहा था और इस बार भी वे बहुत ज्यादा खास नहीं लग रहे हैं लेकिन विराट कोहली उनकी आईपीएल फॉर्म से ज्यादा काफी पहले आस्ट्रेलिया में की गई बल्लेबाजी को देख रहे हैं जहां पर हार्दिक ने केवल बल्लेबाज के तौर पर ही भारतीय टीम के लिए शानदार काम किया था।

Story first published: Monday, October 25, 2021, 7:10 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+