नई दिल्ली। भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी कैप्टन शाहिद अफरीदी की उनके देश में ही काफी आलोचना हो रही है लेकिन इन सारी बातों से बेपरवाह अफरीदी ने एक बार फिर से भारत की टीम की काफी तारीफ की है।
अफरीदी ने कहा कि दवाब में कैसे खेलते हैं यह बात पाक टीम को भारत की क्रिकेट टीम से सीखनी चाहिए।अफरीदी ने कोलकाता मैच के मैन ऑफ द मैच रहे विराट कोहली की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कोहली ने शानदार पारी खेली।
तो वहीं पाकिस्तान में हो रही आलोचनाओं के बारे में शाहिद ने कहा कि मैं इन बातों की परवाह नहीं करता और ना ही मैं फेसबुक और ट्विटर की प्रतिक्रियाओं पर ध्यान देता हूं। फिलहाल अभी मेरा पूरा फोकस टी 20 विश्वकप के बाकी मैचों पर हैं और हम कोशिश करेंगे हम अच्छा खेंले।