कोलकाता। भारत से हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की चौतरफा बुराई और आलोचना हो रही है, लोगों ने टीम के खिलाड़ियों को लेकर काफी गुस्से भरे ट्वीट किये हैं। लोगों का पारा मैच शुरू होने से पहले उस समय ही बढ़ गया था जब पाकिस्तान की ओर से राष्ट्रगान गाने कोलकाता पहुंचे पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली ने कुछ गलत ढंग से अपना राष्ट्रगान गाया।
दरअसल पाकिस्तानी सिंगर शफकत अमानत अली ने जो राष्ट्रगान गाया उसे सुनकर लगा कि जैसे कि वो बीच की कुछ लाइंस भूल गये हैं जिसके कारण पाकिस्तानी लोगों ने जमकर उन्हें सोशल मीडिया पर खरी-खरी सुनाई। जिसके बाद शफकल अली को माफी मांगनी पड़ी।
Brilliant to have @SrBachchan & @ShafqatAmanatA alongside @SGanguly99 here at Eden Gardens #INDvPAK #WT20 pic.twitter.com/MfcxYMim5m
— ICC (@ICC) 19 March 2016
शफकत अमानत अली ने ट्वीट किया, 'मैं यह मानता हूं कि कुछ ऑडियो और टैकनिकल दिक्कतों की वजह से कुछ अलफाज गलत सुनाई दिए,मैं आप लोगों का इस बार दिल ना जीत पाने के लिए माफी मांगता हूं'
Here is my apology... pic.twitter.com/09aGpMqhRs
— Shafqat Amanat Ali (@ShafqatAmanatA) 20 March 2016