For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs PAK: बेसब्री से हो रहा है इंतजार, अफरीदी ने पहनी फेवरेट जर्सी, भारत को लेकर ये कहा

नई दिल्लीः भारत के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करने वाले शाहिद अफरीदी एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। यह भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ल्ड कप मुकाबले का मामला है। अफरीदी ने इस मैच से पहले अपनी पसंदीदा जर्सी पहन ली है जो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का वर्ल्ड कप में आधिकारिक आउटफिट है। अफरीदी ने इस जर्सी को पाकिस्तान और भारत के मुकाबले में पहनने का फैसला किया है।

जर्सी पर शाहिद अफरीदी का नाम दर्ज है और आप देख सकते हैं कि इसका नंबर 10 है जो अफरीदी का फेवरेट है। शाहिद अफरीदी ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने पाकिस्तान की कप्तानी लंबे समय तक की और भारत के साथ उनकी कट्टर सोच भी हाल के समय में चर्चा में रही। वे कभी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बातें करते हैं और कभी कश्मीर को लेकर भी विवाद आपस बयान दे चुके हैं। गौतम गंभीर के साथ उनका झगड़ा जगजाहिर है और अब वह क्रिकेट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अपनी बातों से राजनीति करते ज्यादा नजर आते हैं।

हालांकि मैदान पर खेल दोनों टीमों की तैयारियों और अनुभव के आधार पर आगे बढ़ता है और यहां पर अफरीदी का मानना है कि भारत का पलड़ा भारी रहने जा रहा है। जी हां, अफरीदी ने यह बात पाकिस्तानी टीवी चैनल समा टीवी से बात करते हुए कही है। यहां पर अफरीदी ने बताया है कि भारत ही फेवरेट है क्योंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया पर काफी अच्छा निवेश किया है। अफरीदी आगे कहते हैं यह मैच दिल और दिमाग दोनों से खेला जाएगा। जिस भी टीम के पास बड़ा दिल होगा वह बाजी मार लेगी क्योंकि यह सारा खेल दबाव का है। भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है।

अफरीदी आगे दिमागी खेल और शारीरिक भाषा की भी बातें करते हैं। इसके अलावा वे पाकिस्तान की जर्सी पहन कर अपनी टीम को सपोर्ट तो करेंगे ही लेकिन उनका मानना है भारत तभी हारेगा जब पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने अपना 100% दिया होगा। वे पाकिस्तान की टीम को हौसलों के साथ मैदान में उतरने का मंत्र देते हैं और आगे कहते हैं, "घबराने की कोई जरूरत नहीं है आपको दबाव से निजात पानी होगी। खिलाड़ियों का प्रदर्शन ऐसा होना चाहिए कि वे उस का आनंद उठाएं उसको 100% मैदान में झोंक दें।"

अफरीदी यह भी कहते हैं कि खिलाड़ी अपने दिमाग में ऐसी बातें ना रखें की अगर हम थोड़ा और बेहतर खेलते तो जीत जाते क्योंकि मैच के बाद होटल जाते हुए यह सब बातें दिमाग में तब आती है जब आप मैदान में अपना 100% नहीं देते हैं।

खैर भारत ने अभी तक विश्व कप में क्लीन रिकॉर्ड हासिल किया है और वे पाकिस्तान के सामने 12-0 से आगे हैं। T20 में हुए मुकाबलों में भी भारत विश्व कप में पाकिस्तान को 5 बार मात दे चुका है और इस बार भी ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि यह संख्या 6-0 क्यों नहीं होगी।

Story first published: Sunday, October 24, 2021, 12:20 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+