IND vs SA: 5वें दिन मौसम का हाल, क्या भारत के पास है जीत के लिए पर्याप्त समय?
नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है लेकिन उन्होंने इस बार सेंचुरियन में खुद को जीत की दहलीज पर खड़ा कर दिया है। अगर भारत यह मैच जीत जाता है तो सीरीज विजय की संभावनाएं कई गुना बढ़ जाएंगी। हालांकि बारिश ने मैच को सही तरीके से नहीं होने दिया है क्योंकि इसके चलते मुकाबले के दूसरे दिन का पूरा खेल बिना कोई गेंद फेंके धुल गया था।
अब भारत के सामने पांचवें दिन 6 विकेट लेने का टारगेट है लेकिन क्या बारिश फिर से विलेन बन सकती है? दरअसल पांचवें दिन भी बारिश के पूर्वानुमान हैं जो दक्षिण अफ्रीका को राहत देने और भारत की झुंझलाहट बढ़ाने का काम करेंगे। लेकिन इस बार मामला दूसरे दिन जैसा नहीं है क्योंकि 5वें दिन कुछ समय बारिश पड़ने के चांस हैं। आइए देखते हैं मौसम का कैसा हाल रहने का अंदेशा है।
एक समय पांचवे दिन पूरे समय बारिश होने की भविष्यवाणी की गई थी लेकिन अब Accuweather के अनुसार सुबह और शाम को बारिश होने के 25 प्रतिशत चांस हैं, जबकि यह दोपहर के बाद ये चांस 65 प्रतिशत तक बढ़ जाएंगे।
दूसरी और वर्ल्ड वेदर ऑनलाइन कहीं ज्यादा आशावादी बात कहता है जिसके अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक किसी तरह की बारिश होने की संभावना नहीं है। जबकि गूगल वेदर के अनुसार मैच खेलने के दौरान के घंटों में बारिश के चांस 40 से 60 प्रतिशत के बीच रहेंगे।
मैच की बात करें तो यह सेंचुरियन के लोकल टाइम के हिसाब से सुबह 10 बजे शुरू होगा। भारत को जीत के लिए केवल 10 विकेट की दरकार है जबकि दक्षिण अफ्रीका को 211 रन अभी भी बनाने होंगे। टीम इंडिया ने मैच की पहली पारी में 327 रन बनाए थे और दक्षिण अफ्रीका ने केवल 197 रन बनाए थे। इसके बाद प्रोटियाज बॉलरों ने जबरदस्त वापसी करते हुए भारत को दूसरी पारी में 174 रनों पर ढेर कर दिया था लेकिन खुद भी उनके 4 विकेट 94 रनों के स्कोर पर गिर चुके हैं।
कुल मिलाकर भारत के लिए स्थिति यह है कि जितनी जल्दी हो सकते बचे हुए छह विकेटों को चटकाए और उम्मीद करें कि बारिश मैच से दूर रहे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
