For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvSA, 1st Test: भारत की जीत के बाद ये है विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में टीमों की स्थिति

विशाखापट्टनम: टीम इंडिया आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पहली बार अपने घर में टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ हुई है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहले टेस्ट मैच में 203 रनों से हरा दिया है। भारत ने पहली पारी 502 रन बनाकर घोषित की थी जबकि जिसके जवाब में अफ्रीका टीम ने पहली पारी में 431 रन बनाए थे। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी चार विकेट पर 323 रन बनाकर घोषित कर दी।

इसके बाद 395 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 191 पर सिमट गई। स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। इस वहीं इस पूरे मैच में अश्विन ने सर्वाधिक 8 विकेट लिए।

इसी जीत के साथ ही भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी स्थिति काफी मजबूत कर ली है। इस चैंपियनशिप के तहत यह भारत की लगातार तीसरी जीत है और टीम इंडिया ने अब तक तीन ही मैच खेले हैं। यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत का रिकॉर्ड अब तक 100 प्रतिशत रहा है। टीम को खेले गए तीन टेस्ट मैचों से अब तक 160 अंक मिले हैं और भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप पर बना हुआ है।

गौरतलब है कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में टॉप की दो टीमों के बीच फाइनल मुकाबला प्रस्तावित है। उससे पहले दो साल तक तक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत टेस्ट होते रहेंगे। इसमें प्रत्येक सीरीज के लिए अधिकतम 120 अंक दिए जाते हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज के एक टेस्ट के लिए 40 अंक निर्धारित हैं। भारत ने इससे पहले वेस्टइंडीज को 2-0 से पीटकर 120 अंक हासिल किए हुए थे। टेबल में अन्य टीमों की स्थिति इस प्रकार है-

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पॉइंट टेबल-

भारत - 160 (3 टेस्ट)
न्यूजीलैंड - 60 (2)
श्रीलंका - 60 (2)
ऑस्ट्रेलिया - 56 (5)
इंग्लैंड - 56 (5)
वेस्टइंडीज - 0 (2)
द. अफ्रीका - 0 (1)

Story first published: Sunday, October 6, 2019, 17:54 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+