IND vs SA: भारत दक्षिण अफ्रीका को कितना टारगेट देगा, मोहम्मद शमी ने किया खुलासा
नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यकीन है कि दूसरी पारी में 350-400 रनों की बढ़त भारत के लिए काफी साबित होगी। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में चल रहे टेस्ट मैच में जीत का हकदार है लेकिन बारिश ने एक पूरा दिन खराब कर दिया है जिसके चलते अफ्रीका को मैच बचाने का मौका मिल सकता है। हालांकि तीसरे दिन गिरे 18 विकेटों ने फैंस को मुस्कराने का मौका दिया है क्योंकि एक मैच का नतीजा निकालने के लिए विकेटों का गिरना सबसे जरूरी है।
शमी ने साउथ अफ्रीका को पहली पारी में 197 रनों पर ढेर करने के लिए पांच विकेट लिए और अपने टेस्ट करियर में भी 200 शिकार पूरे कर लिए।
शमी ने तीसरे दिन के खेल की समाप्ति पर कहा, 146 रनों की लीड सही है लेकिन दो दिन का खेल अभी बाकी है। हमें चौथे दिन अधिकांश समय बैटिंग करनी होगी ताकी हम 250 के करीब स्कोर कर पाए और लीड को 400 के करीब पहुंचा पाएं, तब हम उनको चार के आसपान सेशन देंगे। लेकिन यह सब कप्तान पर निर्भर करेगा, लेकिन 350-400 रन निश्चित तौर पर चाहिए।
शमी कहते हैं कि भारत के वर्ल्ड क्लास पेस अटैक का राज यह है कि इसका हर कोई मेंबर कड़ी मेहनत करता है। जो भी हासिल किया है उसके पीछे बहुत ही हार्ड वर्क है।
शमी ने कहा, गेंदबाजों ने खुद जिम्मेदारी ली हुई है और वे पिछले 6-7 साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे यहां अपने दम पर मौजूद हैं।
इसके अलावा सपोर्ट स्टॉफ को भी क्रेडिट दिया है। उन्होंने किसी एक इंसान का नाम खासतौर पर बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने बॉलरों को उनके प्रयास का क्रेडिट दिया।
आज शमी दुनिया के टॉप के बॉलर में गिने जाते हैं लेकिन उनको वह पहचान अभी नहीं मिली है जो बुमराह के पास है। शमी को एक अंडररेटेड बॉलर माना जा सकता है। उनसे दक्षिण अफ्रीका में बेहतर करने की उम्मीद थी और उन्होंने ऐसा करके दिखाया। अब बल्लेबाजों द्वारा दूसरी पारी में भी बेहतर करने की दरकार है। खासकर चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली पर निगाहें रहेंगी। इसके अलावा रहाणे को भी बड़ा स्करो करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
