IND vs SA: जब विराट कोहली को फिर याद आए धोनी, मोहाली के मैदान पर ताजा किए विश्व कप के पल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को एक और बेहतरीन पारी खेल आई.एस. बिंद्रा पंजाब क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हार के लिए विवश कर दिया। विराट कोहली ने 52 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 72 रनों की पारी खेली। शिखर धवन (40) हालांकि अर्धशतक से चूक गए। विराट कोहली को उनकी पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत से खुश कोहली को इस मैदान पर अपनी पुरानी याद ताजा हो गई और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की याद आई।

मोहाली में फिर याद आये महेंद्र सिंह धोनी

मोहाली में फिर याद आये महेंद्र सिंह धोनी

टी-20 विश्व कप-2016 में भारत और आस्ट्रेलिया का मैच इसी मैदान पर हुआ था जिसमें कोहली ने 82 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई थी और मेजबान टीम का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता भी साफ किया था। उस मैच में भारत के तत्कालीन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोहली को विकेटों के बीच काफी दौड़ाया था।

कोहली ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर उस मैच की तस्वीर भी साझा की थी। दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए मैच के बाद जब कोहली मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लेने पहुंचे तो होस्ट संजय मांजरेकर ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच की बात पूछी जिस पर कोहली ने हंसते हुए कहा, "आपने मुझे मेरे करियर के सर्वश्रेष्ठ टी-20 मैच की याद दिला दी। इससे मुझे अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।"

मोहाली में 2016 विश्व कप से पिच थी अलग

कोहली ने कहा, "आज की पिच हालांकि उस मैच की पिच से थोड़ी अलग थी। वो हमेशा मेरी अच्छी यादों में रहेगा, लेकिन आज की विकेट भी अच्छी थी। गेंदबाजों ने हमारे लिए अच्छा किया। पिच अच्छी थी और उन्होंने शुरुआत भी अच्छी दिलाई।"

विराट कोहली ने बताया कैसे मिलती है प्रेरणा

विराट कोहली ने बताया कैसे मिलती है प्रेरणा

अपनी निरंतरता के बारे में कोहली ने कहा, "मेरी टी-शर्ट के सामने लगा बैच मुझे प्रेरित करता है। अपने देश के लिए खेलना मेरे लिए गर्व की बात है इसलिए इसके लिए जो भी होगा मैं करूंगा।"

भारत ने इस मैच को जीत तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली। धर्मशाला में पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 11:46 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+