
भारत ने पहली बार दिया साउथ अफ्रीका फॉलोऑन-
टीम इंडिया ने ना केवल साउथ अफ्रीका को पहली बार फॉलोऑन दिया है बल्कि यह किसी भी टीम द्वारा प्रोटियाज को 11 साल बाद दिया गया फॉलोऑन है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 2008 में इंग्लैंड की टीम ने लॉर्ड्स में फॉलोऑन करने पर मजबूर किया था। मैच के तीसरे दिन भारत की पहली पारी में विशाल स्कोर के जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 275 रनों पर ही ढेर हो गई और भारत को 326 रनों की मजबूत बढ़त मिली थी जिसके बाद भारत ने चौथे दिन अपनी पारी ना शुरू करके दक्षिण अफ्रीका को फिर से बल्लेबाजी करने पर मजबूर कर दिया।

विराट कोहली के करियर का 7वां फॉलोऑन
यह कप्तान विराट कोहली के करियर का 7वां फॉलोऑन था जिसमें उन्होंने अब तक 4 मैच जीते हैं जबकि दो ड्रा साबित हुए हैं अगर कोहली यह मैच जीत जाते हैं तो यह उनकी 5वीं जीत होगी। मजेदार बात यह है कि कोहली ने 7 मैचों में फॉलोऑन की स्थिति में होने के बावजूद भी जब यह नहीं दिया तो भारत वह सातों मैच जीतने में कामयाब रहे। फिलहाल भारत इस मैच को भी जीतने की बहुत अच्छी स्थिति में है क्योंकि दूसरी पारी में भी भारतीय तेज गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दी है।
IND vs SA: जब अपील किए बिना ही जडेजा ने मुथुसामी को कर दिया LBW, देखें VIDEO

दूसरी पारी में भी पेसर्स ने दिलाई शुरुआत
इससे पहले पहली पारी में स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 4 विकेट झटके जबकि उमेश यादव के खाते में 3 विकेट गए। जबकि मोहम्मद शमी ने 2 तो रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीका के लिए केशव महाराज ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली और उन्होंने फिलेंडर के साथ शतकीय साझेदारी करके टीम की कुछ लाज बचाई थी। फिलेंडर ने नाबाद 44 रन बनाए। फिलेंडर और महाराज ने 9वें विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी कर टीम को जल्दी ढेर होने से बचाया।


Click it and Unblock the Notifications
