India vs South Africa : तीसरे टेस्ट से पहले रांची पहुंची साउथ अफ्रीका टीम को होटल में आई परेशानी
नई दिल्ली। भारत के खिलाफ 19 अक्तूबर को तीसरा टेस्ट खेलने के लिए साउथ अफ्रीका टीम रांची पहुंची तो उसके बाद उसे रेस्ट के लिए बुक किए गए होटल में परेशानी का सामना करना पड़ा। टीम ने 17 तारीख को अभ्यास किया, जिसके बाद टीम जब होटल में गई तो पहले उनकी होटल के अंदर बस नहीं जा सकी। मेन गेट छोटा होने के कारण खिलाड़ियों को पैदल ही जाना पड़ा।
साउथ अफ्रीका की टीम को स्टेडियम से दूर होटल ली-लैक में ठहराया गया है। भारतीय टीम रैडिसन ब्लू में ठहरी है। एक सेमिनार के लिए काफी पहले से होटल रैडिसन की बुकिंग हो जाने की वजह से बीसीसीआई को होटल ली-लैक में इंतजाम करना पड़ा। लेकिन इस होटल में दक्षिण अफ्रीकी टीम सहज नहीं है। पहले ही दिन खिलाड़ियों की बस होटल के गेट पर अटक गई। इस वजह से खिलाड़ियों को बस से उतरकर अंदर जाना पड़ा। जेएससीए के अधिकारी दो दिन से होटल के मुद्दे को लेकर परेशान हैं।
वहां पूल नहीं होने की बात सामने आई तब झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ ने मेहमान टीम के लिए स्टेडियम में पूल का इस्तेमाल करने की व्यवस्था की। अभ्यास के बाद दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ियों ने काफी समय पूल में बिताया। गौरतलब है कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम ने दो मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है। इसके अलावा उनकी नजरें तीसरे टेस्ट को जीतकर क्लीन स्वीप करने पर है। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की अंक तालिका में फिलहाल भारतीय टीम नम्बर एक की पोजीशन पर है। दक्षिण अफ्रीका की टीम को शुरुआती दोनों टेस्ट मैचों में संघर्ष करते हुए देखा गया है।
मेहमान टीम के दो खिलाड़ियों के चोटिल होकर बाहर होने से उनकी मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बल्लेबाजी में एडेन मार्करम और क्विंटन डी कॉक ने एक-एक शतक जड़ा है। उनके अलावा अन्य बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के समक्ष संघर्ष करते ही दिखे हैं। तीसरा टेस्ट 19 अक्टूबर से शुरू होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
