For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक आंकड़ा, जिसने साबित कर दिया रिद्धिमान साहा को दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर

नई दिल्ली: ऋद्धिमान साहा की विकेटकीपिंग काबिलियत पर पिछले दिनों जितनी बातें की गई हैं उतनी शायद पहले नहीं हुई थी। इन बातों के पीछे एक बड़ा कारण ऋषभ पंत की उपस्थिति भी है जिनको धोनी के बाद अगला धमाकेदार विकेटकीपर माना जाता रहा है। हालांकि पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं लेकिन प्लेयिंग इलेवन में जगह साहा को मिली हुई है। दिलचस्प बात है कि साहा को विराट कोहली इस सीरीज के शुरू होने से पहले दुनिया का बेस्ट विकेटकीपर बता चुके हैं।

कोहली का नंबर वन वास्तव में हैं 'बेस्ट'

कोहली का नंबर वन वास्तव में हैं 'बेस्ट'

साहा लाइमलाइट्स से दूर एक लो-प्रोफाइल क्रिकेटर रहे हैं जो जबरदस्त प्रतिभा होने के बावजूद कभी टीम इंडिया का लगातार हिस्सा नहीं बन पाए। ऐसे में जब कोहली ने साहा को बेस्ट बताया तो इसको साहा के करियर के लिए बड़ी बात माना जा रहा है। खासकर तब जब वे लंबे समय बाद चोट से टीम में वापस लौटे हैं। लेकिन अब जो आंकड़ा सामने आया है वह बताता है कि कप्तान कोहली ने साहा को बेस्ट बताने की बात यूं ही नहीं की थी बल्कि वास्तव में साहा इतना दम रखते हैं कि उनको केवल दस्तानों को बदौलत दुनिया की किसी भी टॉप टीम की प्लेयिंग इलेवन में जगह मिल जाएगी।

दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर क्यों हैं साहा-

दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर क्यों हैं साहा-

क्रिकविज की ताजा अपडेट के अनुसार साहा दुनिया के बेस्ट विकेटकीपर हैं। 24 अक्टूबर को 35 साल के होने जा रहे इस खिलाड़ी का यह आंकड़ा उनकी विकेटकीपिंग क्षमता और कौशल को दर्शाता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पुणे टेस्ट के तीसरे दिन उमेश यादव की गेंद पर डी ब्रुइन का जबरदस्त कैच लेने वाले साहा ने अब तक 96.9 प्रतिशत उन गेंदों को अपने दस्तानों में समाया है जिन पर बल्ले का किनारा लगा था। यह दुनिया में मौजूदा एक्टिव किसी भी विकेटकीपर का बेस्ट प्रतिशत है।

बाउंड्री पार कर गई गेंद फिर भी रनों के लिए दौड़ लगाता रहा बल्लेबाज, देखें VIDEO

पंत कहीं टिक रहे हैं इस मामले में-

पंत कहीं टिक रहे हैं इस मामले में-

साहा के बाद श्रीलंका के निरोशन डिकवेला का नंबर आता है जिनका बल्ले से एज लगकर आई गेंदों को लपकने का प्रतिशत 95.5 प्रतिशत है। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो (95.2) हैं। खास बात यह है कि पंत इस लिस्ट में बहुत ही पीछे खड़े हैं। पंत का यह प्रतिशत साहा की तुलना में बहुत कम है जो कि 91.6 प्रतिशत का ही है। ऐसे में पंत और साहा की तुलना ही ठीक नहीं है और कोहली ने बयान के मायने बिल्कुल सटीक प्रतीत होते हैं। लेकिन साहा के लिए बल्लेबाजी फार्म पाना अभी बाकी है। मौजूदा सीरीज में ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों ने काफी रन बनाए हैं लेकिन जब साहा की बारी आई है तो यह विकेटकीपर बहुत ज्यादा रन बनाने में कामयाब नहीं हो सका है

Story first published: Saturday, October 12, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+