डिकॉक के संन्यास से और बिखर गया SA का बैटिंग ऑर्डर, अमला ने बताया अब क्या करना होगा
नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका का क्रिकेट अब पहले जैसा नहीं रहा है। खिलाड़ियों में अपने पूर्वजों सरीखी बात नहीं नहीं रह गई है। इसके बावजूद यह टीम इतनी बुरी नहीं है जितना बुरा हाल वेस्टइंडीज और श्रीलंका का हुआ है। एक समय पाकिस्तान भी खराब दौर से गुजर चुका है और अब धीरे-धीरे खुद को क्रिकेट में वापस कर रहा है। लेकिन क्विंटन डिकॉक का रिटायरमेंट प्रोटियाज टेस्ट टीम के लिए बड़ा झटका है।
अब दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दिग्गज रह चुके हाशिम अमला ने टेंबा बावुमा को बैटिंग ऑर्डर में ऊपर आने के लिए कहा है। सोमवार को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहांसबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने 113 रनों से जीतने में कामयाबी हासिल की थी।
अमला ने क्रिकेट साउथ अफ्रीका की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया कि हमारे दो बेस्ट बल्लेबाज टेंबा और क्विंटन हैं। क्विंटन ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है, इससे बल्लेबाजी आगे और प्रभावित होगी और अब टेंबा को ऊपर आकर बैटिंग करने की सख्त जरूरत है, चाहे वह नंबर तीन हो या चार।
बावुमा वाकई में एक शानदार बल्लेबाज हैं और उन्होंने भारत के खिलाफ पहली पारी में अर्धशतक लगाया था जबकि दूसरी पारी में नाबाद 35 रन बनाए थे। अमला कहते हैं कि बावुमा की बल्लेबाज ऐसी है जैसे उनके पास हमेशा टाइम हो और वे शायद ही कभी दिक्कत में आते हों।
अमला कहते हैं कि भारत ने पहली पारी में 130 रनों की लीड ले ली थी जिसने दक्षिण अफ्रीका को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया।
वे आगे कहते हैं, सेंचुरियन में जैसे-जैसे दिन गुजरते जाते हैं, बैटिंग मुश्किल होती जाती है। तो एक बार भारत ने टॉस जीत लिया, 300 से ऊपर रन बना लिए तो फिर प्रोटियाज के लिए सबसे ज्यादा जरूरी यह था कि वह कम से कम यह स्कोर मैच करें। 130 रनों से पीछे होना उनके लिए नुकसान का मामला था और बाद में यही जीत-हार का अंतर साबित हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
