Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली की बैटिंग में रही है एक समस्या, कप्तान के सस्ते में आउट होने के बाद अगरकर ने बताई कमी

नई दिल्लीः भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 2 साल से भी अधिक समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी नहीं लगाई है। कोहली फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं जहां पहले टेस्ट मुकाबले में वह अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे लेकिन 35 रन बनाकर उन्होंने एक बार फिर से चिर परिचित अंदाज में अपना विकेट फेंक दिया। भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें सेंचुरियन में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेल रही है जिसका पहला दिन भारत के पक्ष में 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बनाकर समाप्त हुआ।

 बैटिंग फॉर्म अभी भी खराब है

बैटिंग फॉर्म अभी भी खराब है

इस दौरान केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया और वे अभी भी नाबाद हैं जबकि उनके जोड़ीदार मयंक अग्रवाल ने भी 60 रन बनाए। विराट कोहली ने भी आउट होने से पहले केएल राहुल के साथ 82 रनों की साझेदारी की थी। कोहली अच्छा खेल रहे थे लेकिन उनका फोकस का छोटा सा हिस्सा जैसे ही अपने निशाने से हटा वे आउट हो गए। इस तरह से कोहली की टेस्ट प्रारूप में बैटिंग फॉर्म अभी भी खराब है और उनके शतक ना लगाने का लंबा सिलसिला अभी भी जारी है। विराट कोहली इस साल टेस्ट मैचों में 11 मुकाबले खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने केवल 4 अर्धशतक लगाए हैं और उनका पिछला शतक टेस्ट फॉर्मेट में 2019 में आया था।

विराट कोहली की बैटिंग में एक समस्या है- अजीत अगरकर

विराट कोहली की बैटिंग में एक समस्या है- अजीत अगरकर

विराट कोहली की बैटिंग में कुछ दरारे हो सकती है लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर अजीत अगरकर ने कोहली को बॉलिंग करने वाले बॉलर की निरंतरता को लेकर भी बात की है। पहले दिन मैच की समाप्ति के बाद स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ने बताया कि दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली की बैटिंग में एक समस्या है। अजीत अगरकर के मुताबिक अंदर आने वाली गेंद विराट कोहली को तंग करती है। इसके अलावा उन्होंने फील्डिंग प्लेसमेंट को लेकर भी बातें की।

अजीत आगरकर कहते हैं, "मुझे लगता है कि विराट कोहली के पास अंदर आती हुई बॉल को लेकर कुछ समस्या है। एक बार फिर से लूंगी नगिदी ने बल्लेबाज को बहुत अच्छी गेंदबाजी की। उन्होंने अपने पहले स्पैल में गेंद को दूर रखा जबकि बाद में ऐसा नहीं था। वह बाद में ज्यादा खतरनाक दिखाई दिए और आपको गेंदबाजों को भी क्रेडिट देना होता है या फिर कप्तान को भी क्रेडिट देना होता है जिन्होंने बल्लेबाज के खिलाफ इतनी अच्छी फील्डिंग सजाई।

मोर्ने मोर्कल ने भी विराट कोहली के आउट होने पर बात की-

मोर्ने मोर्कल ने भी विराट कोहली के आउट होने पर बात की-

अजीत अगरकर के अलावा दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मोर्ने मोर्कल ने भी विराट कोहली के आउट होने पर बात की और उनको भी लगता है कि 25 साल के तेज गेंदबाज लुंगी नगिदी ने विपक्षी कप्तान को तब अपने प्लान में खींच लिया जब वे स्कोर करने की ओर देख रहे थे। मोर्नी मॉर्कल ने कहा कि ऑफ साइड पर थोड़ा सा बाउंस होने जा रहा था, ऐसे में यह पूरी तरह से धैर्य का खेल था। लुंगी नगिदी ने कोहली को थोड़ा बाहर खींच लिया और विराट कोहली रन करना चाहते थे और दक्षिण अफ्रीका को पहले दिन का मुख्य विकेट मिल गया। विराट कोहली खतरनाक दिखाई दे रहे थे। जिस तरह की बॉडी लैंग्वेज उनकी क्रीज पर थी उसने मुझे प्रभावित किया ऐसे में यह दक्षिण अफ्रीका के लिए काफी महत्वपूर्ण विकेट रहा।"

Story first published: Monday, December 27, 2021, 17:17 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+