For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

2-3 साल पहले वाला कोहली अब दिखाई नहीं दे रहा, पूर्व गेंदबाज कप्तान के आउट होने से निराश

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सेंचुरियन टेस्ट मैच की शुरुआत काफी अच्छी हुई है जहां पर पहले दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 272 रन बना चुकी है। चेतेश्वर पुजारा के जीरो और विराट कोहली के फिर से सस्ते में आउट होने के बावजूद टीम इंडिया अच्छी स्थिति में इसलिए है क्योंकि उप-कप्तान केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया है जबकि मयंक अग्रवाल ने 60 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कोहली दो साल से ज्यादा समय से शतक नहीं लगा पाए हैं और जब वे पुजारा के बाद क्रीज पर आए तो उन्होंने केएल राहुल के साथ तीसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी भी की लेकिन उनका एक खराब शॉट पारी का अंत कर गया।

भारत के पूर्व पेसर आशीष नेहरा ने कोहली के आउट होने के खास तरीके के बारे में बात की है। उन्होंने क्रिकबज से बात करते हुए बताया है कि भारतीय कप्तान इस साल चार अर्धशतक लगा चुके हैं लेकिन उनको शतक में तब्दील करने की जरूरत है।

सबसे पहले नेहरा साफ कहते हैं कि कोहली के अंदर रनों की भूख अभी बाकी है इसलिए जिस तरह से वे आउट हुए हैं उससे वे नाखुश ही होंगे। नेहरा आगे कहते हैं कि कोहली जिस तरह से आउट हुए वह एक चिंता की बात भी है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका गेंदबाजों ने कोहली को लूज शॉट खेलने पर मजबूर किया और यह कोहली की पिछले कुछ समय से समस्या रही है।

नेहरा कहते हैं कि, कोहली अपना विकेट गेंदबाजों को दे रहे हैं। अगर आप उनका विकेट अब देंखे तो वे स्विंग करती हुई बॉल का सामना करते हुए तब आउट हुए जब गेंद चौथे स्टंप को टारगेट कर रही थी। इस स्थिति में बल्लेबाज को वह गेंद छोड़नी चाहिए थी जैसा की केएल राहुल ने किया।

नेहरा ने यह भी कहा कि हमने जो कोहली दो-तीन साल पहले देखा वह अब दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन एक बार वह अपने खेल में वापस आ गए तो उनको कोई रोकने वाला नहीं होगा। कोहली की समझ और मानसिकता ही उनको उनके गेम में वापस लाने में मदद करेगी। उनकी एक बड़ी पारी जल्द ही देखने को मिल सकती है।

Story first published: Monday, December 27, 2021, 8:59 [IST]
Other articles published on Dec 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+