IND vs SA: विराट कोहली का हाल भी यही है, पूर्व तेज गेंदबाज ने किया रहाणे और पुजारा को सपोर्ट
नई दिल्लीः सेंचुरियन में जीत बावजूद, भारत का मध्य-क्रम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में बहुत चिंता का विषय रहा है। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे निश्चित रूप कई आलोचकों के गले की खराश बनते जा रहे हैं। हालांकि बाकी बल्लेबाज भी खास कामयाब नहीं हैं जिसमें विराट कोहली और ऋषभ पंत का नाम लिया जा सकता है।
रहाणे और पुजारा की अनुभवी जोड़ी, 2019 के बाद से 30 से कम औसत पर है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन जहां पुजारा को डुआने ओलिवियर ने केवल 3 रन पर आउट किया, वहीं रहाणे अगली ही डिलीवरी पर एक गोल्डन डक के साथ वापस पवेलियन चले गए।
हालांकि भारत ने रविचंद्रन अश्विन की 46 रनों की पारी के दम पर पहली पारी में 202 रन तक पहुंचने में कामयाबी हासिल की, लेकिन रहाणे और पुजारा अपनी बल्लेबाजी तकनीक की वजह से बड़ी आलोचना का विषय बन गए।
कई लोगों ने टीम में उनकी जगह पर सवाल उठाया और बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही लेकिन आशीष नेहरा ने अनुभवी बल्लेबाजी जोड़ी का समर्थन करते हुए कहा कि विराट कोहली के बैटिंग आंकड़े भी ऐसे ही हैं।
उन्होंने क्रिकबज पर कहा, "यहां तक कि विराट कोहली के भी नंबर उनके समान हैं लेकिन लोग टीम में उनकी जगह पर सवाल नहीं उठा रहे हैं। जाहिर है, वह कप्तान हैं और कोहली ने जो किया है वह बिल्कुल अलग स्तर पर है तो तुलना करना उचित नहीं है। लेकिन रहाणे और पुजारा भी जब टॉप फॉर्म में होते हैं तो किसी से कम नहीं होते।"
पूर्व भारतीय सीमर ने यह भी सुझाव दिया कि खिलाड़ियों को ड्रॉप करने से एक हाई-प्रोफाइल सीरीज के बीच में भारत के खेल को बिगाड़ सकता है।
नेहरा ने कहा, "यदि आपने पहले टेस्ट के लिए रहाणे जैसे खिलाड़ी का समर्थन किया है, तो बाकी श्रृंखला के लिए उसके साथ रहना बेहतर होगा। मैं मानता हूं कि पुजारा और रहाणे दोनों हाल ही में बड़ी मुसीबत में रहे हैं। लेकिन एक महत्वपूर्ण सीरीज के बीच में खिलाड़ियों को बदलना एक बड़ा फैसला है।'
केएल राहुल (50) और अश्विन (46) की पारियों के दम पर ही भारत पहली पारी में कुल 202 रन बनाने में सफल रहा। जवाब में दक्षिण अफ्रीका को शुरुआती झटका लगा जब चौथे ओवर में एडेन मार्कराम (7) मोहम्मद शमी के हाथों शिकार हो गए। लेकिन क्रीज पर डीन एल्गर (11*) और कीगन पीटरसन (14*) के साथ, मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल 18 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
