For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'रहाणे-पुजारा अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं', विक्रम राठौड़ ने की थोड़ा और धैर्य बरतने की अपील

नई दिल्लीः भारत के बल्लेबाज कोच विक्रम राठौड़ ने चेतेश्वर पुजारा और अंजिक्य रहाणे को लेकर थोड़ा और धैर्य दिखाने की अपील की है। इन दोनों खिलाड़ियों के लिए आलोचना काफी ज्यादा होने लगी है क्योंकि सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भी इनकी बैटिंग खास रंग नहीं दिखा पाई।

मैच के चौथे दिन की समाप्ति पर राठौड़ ने कहा कि दोनों बल्लेबाज अपना बेस्ट ट्राई करने की कोशिश कर रहे हैं और उनको थोड़ा समय दिए जाने की जरूरत है। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों ने भारत की दूसरी पारी के दौरान मिली स्टार्ट को भुनाने का काम नहीं किया और टीम इंडिया की पारी 174 रनों पर ढेर हो गई।

राठौड़ मानते हैं कि, रहाणे अच्छे टच में दिखाई दे रहे थे लेकिन वे आउट हो गए। पुजारा ने हमारे लिए कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं, ये मुश्किल हालात हैं, कई लोग यहां पर रन नहीं बना पा रहे हैं। हमको थोड़ा धैर्य दिखाना होगा क्योंकि खिलाड़ी अपना बेस्ट ट्राई कर रहे हैं। इस स्टेज पर हमको अपना धैर्य तोड़ने की जरूरत नहीं है।

रहाणे ने पहली पारी में 48 रन बनाए थे जबकि पुजारा ने अपना खाता भी नहीं खोला था। दूसरी पारी में पुजारा 16 रन बनाकर आउट हो गए जबकि रहाणे ने 23 गेंदों पर तेज 20 रनों की पारी खेली। रहाणे से उप-कप्तानी छीनी जा चुकी है और प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पर भी सवाल उठने लगे हैं क्योंकि बाहर बेंच पर श्रेयस अय्यर और हनुमा विहारी जैसे खिलाड़ी बैठे हैं।

वैसे विराट कोहली की बैटिंग की चिंता के केंद्र में है क्योंकि वे भी स्कोर नहीं कर रहे हैं। भारतीय टीम अपने सभी बल्लेबाजों की विफलता के चलते दूसरी पारी में 174 पर ढेर हो गई लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर दक्षिण अफ्रीका को 305 रनों का टारगेट दिया है जिसका पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 94 रनों पर 4 विकेट गंवा चुकी है।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 9:00 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+