For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह और शमी जानते हैं विकेट कैसे लिए जाएं, इंडियन पेस अटैक के मुरीद हुए डेल स्टेन

नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में 113 रनों की जीत दर्ज की है। यह दक्षिण अफ्रीका में भारत की केवल चौथी जीत थी और विराट कोहली की कप्तानी में पिछले दो दौरों में मिली दूसरी जीत थी। भारतीय गेंदबाज इस पूरे गेम में अपने बेस्ट परफॉर्मेंस पर नजर आए खासकर मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने 20 में से 13 विकेट हासिल किए। शमी ने पहली पारी में 5 विकेट लेकर टेस्ट करियर में अपने 200 विकेट भी पूरे किए और उसके बाद में दूसरी पारी में 3 विकेट भी लेने में कामयाब रहे।

बुमराह मैच में शायद और कामयाब हो जाते अगर उनका पहली पारी में उनका टखना ना मुड़ता क्योंकि इस पारी में वे केवल 7.2 ओवर ही गेंदबाजी कर पाए थे। भारत की जीत के बाद दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी है। स्टेन ने बताया है कि वे भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा पिछले दो दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर दिखाए गए खेल से कितने प्रभावित हैं। उन्होंने साथ ही यह भी बताया कि एक क्लास टीम वह होती है जो विदेशी परिस्थितियों में जीत दर्ज करती है और भारतीय क्रिकेट टीम भी समय वही कर रही है।

डेल ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की तेज गेंदबाजी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यह दोनों तेज गेंदबाज पहले टेस्ट मैच में बहुत ही शानदार तरीके से खेले और उन्होंने अटैकिंग लाइन पर गेंदबाजी की और उनकी लेंथ भी काफी आक्रमक थी। स्टेन आगे कहते हैं कि इन दोनों ने परिस्थितियों का भी बहुत अच्छे से फायदा उठाया। स्टेन कहते हैं, "बुमराह और समी अभी तक बेहतरीन रहे हैं वे भारत के लिए बड़ी कुंजी है, उन्होंने अटैकिंग लाइन और लेंथ पर लगातार बॉलिंग की और गेंद को काफी लेट स्विंग भी कराया। दिन गुजरने के साथ पिच में भी फर्क आ गया और चीजें तेजी से घटित होती गई। वह स्मार्ट थे और उन्होंने परिस्थितियों का बढ़िया फायदा उठाया।"

स्टेन यह भी कहते हैं कि बुमराह के पास एक खास बॉलिंग एक्शन है जिसके चलते उनको खेलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और उनके पास तेज गति भी है। वही शमी के पास अच्छी कलाई है और वह हमेशा आउटसाइड और इंसाइड एज निकलवाने की फिराक में रहते हैं क्योंकि उनके पास एक बहुत ही बेहतरीन सीम पोजीशन है। सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि वह अनुभवी हैं और अब जानते हैं कि विकेट कैसे लिए जाते हैं क्योंकि आप ये चीजें यूं ही सीख नहीं सकते हैं।

Story first published: Saturday, January 1, 2022, 10:03 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2022
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+