For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: मोहाली टी-20 के दमदार खिलाड़ी का बयान- 'मैं हर मैच को मेरा लास्ट मैच लेता हूं'

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों से भारत की क्रिकेट टीम ने दुनिया भर में आला दर्जे का क्रिकेट खेला है जिसके चलते टीम की पहचान विश्व की बेस्ट क्रिकेट टीमों में हुई है। विश्व कप के लीग मैचों में कमाल करने के बाद सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का उसके ही घर में सूपड़ा साफ किया था जिसके बाद घरेलू सत्र के लिए टीम स्वेदश लौट गई और अब इस सत्र का शुभारंभ दक्षिण अफ्रीका के साथ टी-20 से शुरू हो चुका है। इस सीरीज में भी उम्मीद के मुताबिक ही टीम इंडिया ने प्रदर्शन किया है।

तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच बारिश में धुल जाने के कारण टीम ने दूसरे टी-20 मैच में मेहमानों को 7 विकेटों से धूल चटा दी। भारत ने इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के दिए गए 150 रनों के लक्ष्य को आसानी से 19 ओवर में ही तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम इंडिया की जीत में जहां बल्लेबाजी में विराट कोहली का अर्धशतक और शिखर धवन की अच्छी शुरुआत ने रोल निभाया तो वहीं गेंदबाजी में दीपक चाहर ने बढ़िया काम किया।

दीपक ने चार ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए। वे भारत की ओर से इस मैच में सबसे उम्दा गेंदबाजी करने वाले गेंदबाज भी साबित हुए। इस मैच के बाद दीपक ने कहा है कि वे हर मैच को अपने अंतिम मैच की तरह से लेते हैं। उन्होंने इस बात का कारण भी बताया है।

दीपक ने कहा, 'इस टाइम पर इंडियन क्रिकेट टॉप पर है। इस टीम में आपको जगह बनानी है तो आपको बहुत अच्छा करना पड़ेगा, हर मैच में अच्छा करना पड़ेगा क्योंकि कंपटिशन बहुत ज्यादा है और शायद इसलिए ही हम नंबर वन हैं। शायद पहले ऐसा था कि कुछ निश्चित प्लेयर्स ही खेला करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब सबको अच्छा करना होगा और जो ऊपर खेल रहे हैं उनको भी काफी अच्छा करना पड़ेगा। बेंच स्ट्रेंथ बहुत मजबूत है।'

चाहर ने फिर आगे बताया- इसलिए मैं अपने हर मैच को अपने अंतिम मैच की तरह से लेता हूं। बहुत दूर की सोच नहीं रहा हूं लेकिन इतना है कि जहां भी मुझे लाल या सफेद गेंद से कहीं भी मौका मिलेगा, वहां मैं अच्छा करने की कोशिश करूंगा, वो मेरे हाथ में है।

Story first published: Thursday, September 19, 2019, 11:43 [IST]
Other articles published on Sep 19, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+