Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs SA: द्रविड़ ने की रहाणे के साथ मैच से पहले बातचीत, जानें क्या बोले हेड कोच

नई दिल्लीः खराब फॉर्म में चलकर आलोचनाओं के दौर से गुजर रहे अजिंक्य रहाणे के लिए टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपना सपोर्ट जताया है। रहाणे के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह पाना भी पक्का नहीं है और ये स्थिति उस इंसान के लिए बहुत मुश्किल भरी है जो कुछ समय पहले ही अपने देश की टेस्ट टीम का उप-कप्तान था। द्रविड़ ने 26 दिसंबर से होने जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले रहाणे के प्रति अपना समर्थन जताकर इस सीनियर बल्लेबाज को कुछ राहत प्रदान की है। भारत कल ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट्स पार्क में प्रोटियाज के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेगा।

हालांकि द्रविड़ ने इस बात की जानकारी नहीं दी कि रहाणे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि मीडिल ऑर्डर का यह बल्लेबाज अपने सही स्पेस में है। द्रविड़ ने यह भी खुलास किया कि उन्होंने रहाणे के साथ बातचीत की है जो काफी सकारात्मक रही है।

द्रविड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "अजिंक्य रहाणे के साथ बातचीत बहुत सकारात्मक रही है, बहुत अच्छी रही है। मुझे लगता है कि उन्होंने इस हफ्ते अच्छी प्रैक्टिस की है, वास्तव में अच्छा अभ्यास किया है। वे अपनी बहुत अच्छी जगह पर दिखाई दे रहे हैं।"

टीम प्रबंधन को प्लेइंग इलेवन का चयन करने में कठिन समय होगा। यह पूछे जाने पर अंतिम प्लेइंग इलेवन तय करना उनके लिए कितना आसान या मुश्किल होगा, द्रविड़ ने कहा कि टीम मुश्किल फैसले करने से नहीं डरती।

द्रविड़ ने कहा, "मैं इसे किसी के लिए भी एक महान अवसर के रूप में देखता हूं चाहे आप फॉर्म में हों या फॉर्म से बाहर ... यह हमेशा कुछ ऐसा होता है जिसे आप एक बल्लेबाज के रूप में देखते हैं, घर से दूर परिस्थितियों में खेलना और उस अवसर को प्राप्त करने के बाद अच्छा प्रदर्शन करके ही वास्तव में अच्छे विपक्षी के खिलाफ खुद की परख होती है। मुझे लगता है कि आपका बहुत सारा करियर इस तरह के प्रदर्शन से ही तय होता है। "

द्रविड़ ने आगे कहा कि खिलाड़ियों को ड्रॉप करना कभी आसान नहीं होता। टीम में क्वालिटी खिलाड़ी मौजूद हैं क्योंकि 18 लोग हैं लेकिन खेलेंगे केवल 11 ही, ऐसे में कुछ मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।

Story first published: Saturday, December 25, 2021, 21:45 [IST]
Other articles published on Dec 25, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+