भाई को हल्के में ना लेना, 200 विकेट लेने के बाद क्रिकेट बिरादरी में ऐसे हुई शमी की तारीफ
नई दिल्लीः भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टेस्ट मैचों में 200 विकेट पूरे करने के बाद क्रिकेट बिरादरी में चारों ओर से तारीफ हासिल कर रहे हैं। वे केवल पांचवें तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत के लिए यह उपलब्धि हासिल की है इससे पहले कपिल देव, जवागल श्रीनाथ, जहीर खान और इशांत शर्मा ही ऐसा कर चुके हैं। शमी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 44 रन देकर पांच विकेट हासिल किए और विपक्षी टीम को 197 रनों पर ही ढेर कर दिया जिसके चलते भारत को बड़ी बढ़त हासिल हो सकी और सेंचुरियन में खेला जा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट टीम इंडिया की पकड़ में आता दिखाई दे रहा है।
मोहम्मद शमी ने अपने करियर में बेहतरीन तेज गेंदबाजी स्पैल का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों को अपनी सीधी सीम पॉजीशन से परेशान रखा। मोहम्मद शमी का रोल तब ज्यादा अहम हो गया जब जसप्रीत बुमराह अपने टखने की चोट के चलते मंगलवार को दिन के अधिकतर हिस्से से बाहर ही रहे और इस दौरान शमी ने एडन मार्क्रम को आउट करने के लिए जो बॉलिंग की उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। इसके साथ ही शमी कपिल देव और श्रीनाथ के बाद सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन गए हैं।
भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मोहम्मद शमी को बंगाल का सुल्तान बताते हुए शाबाशी दी है और कहा है कि उनकी बॉलिंग देख कर मजा आ गया। वही मोहम्मद कैफ ने मोहम्मद शमी को दुनिया का सबसे अंडररेटेड तेज गेंदबाज बताया है। वे आगे कहते हैं, भाई को हल्के में मत लेना। ये तो हैवी ड्राइवर है। उन्होंने शमी को बुमराह जेम्स एंडरसन और पैट कमिंस जैसे महान तेज गेंदबाजों की कतार में खड़ा किया है।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज अजित अगरकर शमी को स्पेशल बॉलर बताते हैं तो वहीं भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाजआकाश चोपड़ा शमी को सनसनीखेज बताते हैं। भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज रहे वेंकटेश प्रसाद ने मोहम्मद शमी के क्लास बताया है और कहा है कि उनकी सीम पोजिशन देखने में जादुई थी।
वसीम जाफर ने शमी की अलग-अलग समय पर की गई तीन गेंदबाजी फोटो को पोस्ट किया है और जाफर कहते हैं कि हर फ्रेम में यह एक ही सीम पोजीशन सकती है।
शमी ने 2013 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था और उनको भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजों में एक बताया जाता रहा है। 2018 के बाद से समय से वह अगले ही स्तर पर पहुंच चुके हैं जहां उन्होंने नई और पुरानी गेंद के साथ कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। शमी ने इस दौरान अपनी फिटनेस पर भी काफी काम किया और अब वे दुनिया के सबसे फिट गेंदबाजों में से एक है। शमी ने 2018 में 47 टेस्ट विकेट लिए और 2019 में 33 टेस्ट विकेट लिए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

