IND vs SA: हर टेस्ट मैच में 20 विकेट निकालकर देंगे तेज गेंदबाज, पुजारा को है यकीन
नई दिल्लीः भारत के सीनियर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को इस बात का पूरा भरोसा है कि उनकी टीम की तेज गेंदबाजी यूनिट अच्छा काम करना जारी रखेगी और दक्षिण अफ्रीका के हालातों में 20 विकेट हर टेस्ट मैच में चटका कर देगी। पहला टेस्ट मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू हो रहा है और भारतीय टीम ने अपनी स्किल ट्रेनिंग शुरू कर दी है।
पुजारा ने लोकल मीडिया से बात करते हुए बताया, "हमारे तेज गेंदबाज हमारी ताकत है और मैं उम्मीद करता हूं कि वह परिस्थितियों का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे और हमें हर टेस्ट मैच में 20 विकेट निकाल कर देंगे। जब भी हमने विदेशों में टेस्ट मैच खेले हैं तो दूसरी टीमों और हमारे बीच में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी ही फर्क साबित हुई है। अगर आप ऑस्ट्रेलिया की सीरीज को देख यहां तक कि अगर आप इंग्लैंड की सीरीज को भी देखें तो हमने एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं उम्मीद हूं कि साउथ अफ्रीका में भी ऐसा ही होगा।"
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका में किसी तरह का प्रैक्टिस मैच नहीं खेल रही है और ओमीक्रोन वैरीअंट के चलते पहले ही चार मैचों की टी-20 सीरीज स्थगित हो गई है। लेकिन पुजारा का कहना यह है कि भारत न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही घरेलू जमीन पर टेस्ट मैच खेल चुका है और यह बिना प्रैक्टिस के दौर में टीम इंडिया के लिए एक अच्छी बात है।
भारतीय टीम 16 दिसंबर को साउथ अफ्रीका में आई थी और पुजारा को उम्मीद है कि बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की तैयारी से पहले से पहले 10 दिन एक अच्छा समय है और टीम उस टेस्ट मैच के लिए तैयार हो सकती है। पूजारा यह भी कहते हैं कि भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने का सबसे गोल्डन चांस भी है।
हालांकि टीम इंडिया बायो बबल में है और इसके अपने चैलेंज भी हैं लेकिन फायदा यह है कि टीम एक साथ एकजुट भी रहती है। पुजारा कहते हैं कि, कभी-कभी मुझे लगता है कि बायो बबल के चलते टीम में ऐसा माहौल हो जाता है कि आप टीम साथियों के साथ ज्यादा समय बिताने लगते हो। आप टीम के रूम में होते हो, आप पहले से ज्यादा टीम डिनर एक साथ करने लगते हो तो मुझे लगता है कि यह एक ऐसा वातावरण है जो एक दूसरे को समझने में मदद करता है। हां, इसके अपने चैलेंज भी हैं। आप बाहर नहीं जा सकते आप एक देश को एक्सप्लोर नहीं कर सकते।"
पुजारा अंत में यह भी मानते हैं कि भले ही कितनी भी पाबंदियां कोविड-19 के चलते आपके पास हों लेकिन यह एक भाग्य की बात है कि खिलाड़ी को अपना खेल जारी रखने का मौका मिल रहा है। पुजारा कहते हैं कि, हम कुछ क्रिकेट खेलना चाहते हैं और हम बायो बबल में भी रहकर क्रिकेट खेलने में सक्षम है तो यह एक अच्छी बात है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
