For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

बुमराह के 100 विदेशी टेस्ट विकेट पूरे, होल्डिंग, रॉबर्ट्स जैसे दिग्गजों को पछाड़कर बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्लीः भारत टीम सेंचुरियन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में अच्छी स्थिति में दिखाई देने लगी है क्योंकि जसप्रीत बुमराह ने दिन के अंत तक दो अफ्रीकी बल्लेबाजों को बोल्ड करके भारत को जीत से केवल 6 विकेट दूर कर दिया है। बुमराह ने जैसे ही रसी वेन डर दुसै को बोल्ड किया वैसे ही एक कमाल का रिकॉर्ड बना दिया।

यह विदेशी धरती पर बुमराह का 100वां टेस्ट था। वे दुनिया में सबसे कम टेस्ट विकेट लेकर 100 विदेशी शिकार करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। बुमराह ने अपने करियर में 104 विकेट लिए हैं जिसमें 100 विकेट विदेशी धरती पर लिए गए।

दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद आमिर हैं जिन्होंने यह उपलब्धि 118 विकेट लेकर हासिल की थी। तीसरे स्थान पर महान माइकल होल्डिंग का नाम आता है जिन्होने 136 विकेटों में ऐसा किया था। जहीर खान ने 137 विकेट पर पहुंचने के बाद 100 विदेशी विकेट लिए थे। इसके बाद मोहम्मद शमी और एंडी रॉबर्ट्स का नाम आता है जिन्होंने 140 विकेट लेने के बाद ये काम किया।

बुमराह विदेशों में 100 विकेट लेने वाले छठे भारतीय तेज गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले कपिल देव, जहीर खान, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जवागल श्रीनाथ ऐसा कर चुके हैं।

बुमराह ने भारत से बाहर 25 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें केवल 20.68 के औसत के साथ और 47.6 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने विकेट लिए हैं। भारत में खेले गए दो टेस्ट मैचों में वे केवल चार ही विकेट ले पाए।

इसका यह भी मतलब है कि विदेशी परिस्थितियों में बुमराह भारत के सबसे बड़े स्ट्राइकर साबित होते हैं। उनके प्रदर्शन पर काफी हद तक भारत का प्रदर्शन टिका होता है। मोहम्मद शमी भी उनका बखूबी साथ देते हैं।

भारतीय टीम सेंचुरियन में खेले जा रहे मुकाबले में जीत से केवल 6 विकेट दूर है जबकि दक्षिण अफ्रीका को अंतिम दिन 211 रनों की दरकार है। अगर पांचवे दिन बारिश के चलते बहुत सारा खेल नहीं धुलता है तो भारत को आसानी से मुकाबला जीतना चाहिए क्योंकि टीम इंडिया की पेस बैटरी के सामने बचे हुए प्रोटियाज बल्लेबाज का बहुत देर तक टिकना आसान नहीं लग रहा है। केवल कप्तान डीन एल्गर ही 52 रन बनाकर टिके हुए हैं। हालांकि भारत चाहेगा कि टेंबा बावुमा और क्विंटन डिकॉक के विकेट भी जल्द लिए जाएं।

भारत ने इस मैच की पहली पारी में 327 और दूसरी में केवल 174 रन बनाए थे जबकि दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 197 रन बनाए और दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर संघर्ष कर रही है।

Story first published: Thursday, December 30, 2021, 12:18 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+